facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFO: इस हफ्ते खुल रहे हैं 5 नए फंड, सिर्फ ₹100 से निवेश शुरू; चेक करें तारीख और अन्य डिटेलमध्य प्रदेश में UCC को कैबिनेट की मंजूरी, विधानसभा में पेश होगा विधेयकRich Dad Poor Dad के लेखक की चेतावनी: जल्द खत्म हो सकता है दुनिया भर के शेयर बाजारों का भरोसाSemicon 2.0: एडवांस चिप डिजाइन के लिए सरकार देगी इक्विटी सपोर्ट, 105 स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावाDeloitte का अनुमान: FY27 में भारत की GDP ग्रोथ 6.5-6.8% रहेगी, महंगाई और वैश्विक जोखिम चुनौतीUpcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुल रहे हैं 7 नए IPO, 5 कंपनियों की होगी लिस्टिंगMcap: टॉप-10 में से 5 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1.54 लाख करोड़ बढ़ी, TCS की चमकी किस्मतQ1 नतीजों और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कैसा रहेगा शेयर बाजार का मूड? जानिए इस हफ्ते का पूरा हालTCS vs HCLTech vs Wipro: IT स्टॉक्स में निवेश का है मन? जानें कौन सा शेयर आपके लिए बेहतरदिल्ली-NCR में आज से बदलेगा मौसम, IMD ने यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाने के लिए चर्चा करें ग्लोबल साउथ के देश: पीयूष गोयल

Advertisement

पीयूष गोयल ने दूसरे ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ में कहा कि कोविड-19 महामारी के संकट और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित किया है।

Last Updated- November 17, 2023 | 7:34 PM IST
चीनी निवेश पर सरकार के रुख में बदलाव नहीं, इकनॉमिक सर्वे एक स्वतंत्र रिपोर्ट: पीयूष गोयल, No rethinking on support for Chinese for investments in India: Piyush Goyal

ग्लोबल साउथ के देशों को सप्लाई चेन को खुला, सुरक्षित, विश्वसनीय और न्यायसंगत बनाने के तरीकों पर चर्चा करने की जरूरत है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को यह बात कही।

उन्होंने दूसरे ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ में कहा कि कोविड-19 महामारी के संकट, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित किया है।

गोयल ने कहा कि इन व्यवधानों ने खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, जीवनयापन की लागत और सतत विकास लक्ष्यों की उपलब्धि जैसी बड़ी चुनौतियां पैदा की हैं। उन्होंने कहा, “हम अपनी आपूर्ति शृंखलाओं को खुला, सुरक्षित, विश्वसनीय, स्थिर और न्यायसंगत बनाने के लिए ग्लोबल साउथ के देशों के साथ सहयोग और कार्य करने के तरीकों और साधनों पर चर्चा करना चाहेंगे, जिससे वे अधिक जुझारू बन सकें।”

उन्होंने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान इन श्रृंखलाओं को जुझारू और समावेशी बनाने के लिए वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं (जीवीसी) के मानचित्रण के लिए जी-20 सामान्य ढांचे को अपनाया गया था।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा कि यह रूपरेखा इस बात को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है कि कैसे ग्लोबल साउथ के देश न केवल जीवीसी का एक अभिन्न अंग बन सकते हैं बल्कि लोगों के लिए अधिक समृद्धि लाने के लिए मूल्य श्रृंखला में भी आगे बढ़ सकते हैं।

Advertisement
First Published - November 17, 2023 | 7:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement