facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

जीवन बीमा का न्यू बिजनेस प्रीमियम 22 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement

सरकारी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कारोबार में तेज बढ़ोतरी के कारण ऐसा हुआ है।

Last Updated- August 08, 2025 | 10:47 PM IST
Insurance

जीवन बीमा कंपनियों का न्यू बिजनेस प्रीमियम (एनबीपी) जुलाई महीने में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 22.4 प्रतिशत बढ़कर 38,958.1 करोड़ रुपये हो गया है। सरकारी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कारोबार में तेज बढ़ोतरी के कारण ऐसा हुआ है।

एलआईसी का एनबीपी इस महीने में सालाना आधार पर 22.72 प्रतिशत बढ़कर 22,617.64 करोड़ रुपये हो गया है, जिसे सिंगल प्रीमियम से समर्थन मिला है। वहीं निजी जीवन बीमाकर्ताओं का प्रीमियम 22.02 प्रतिशत बढ़कर 16,340.41 करोड़ रुपये हो गया है, जिसमें व्यक्तिगत सेग्मेंट की अहम भूमिका है।

 निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का एनबीपी जुलाई महीने में सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 3,802.6 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इस दौरान एचडीएफसी का एनबीसी 13.16 प्रतिशत बढ़कर 3,054.15 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम 8.31 प्रतिशत बढ़कर 1,906.3 करोड़ रुपये हुआ है। ऐक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का एनबीपी 13.3 प्रतिशत बढ़ा है।

Advertisement
First Published - August 8, 2025 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement