facebookmetapixel
Advertisement
35 साल बाद सुधारों की नई जरूरत: अब निर्यातकों और आयातकों पर भरोसा जताने का आया समयजेन-ज़ी की चिंगारी कैसे देशभर में फैली, अनोखे आंदोलन ने झुकाई सरकारपेपर लीक पर सरकार का सख्त संदेश, संसद में कल पेश होगा संशोधन विधेयकउदारीकरण के 35 साल: सुधारों ने खोले अवसरों के द्वार, बोले सुनील मित्तल- आजादी के दिन जैसा था 1991 का बजट भाषणपरीक्षा सुधारों पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सभारत ने बनाया पहला स्वदेशी टर्बोजेट इंजन, मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भरता की बड़ी छलांगदूसरी और तीसरी तिमाही में रिटर्न 1% से ऊपर रहने की उम्मीद: बैंक ऑफ बड़ौदा2030 तक दोगुना होगा माइनिंग और कंस्ट्रक्शन कैपेक्स, भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हबEPFO की UPI सेवा में देरी, अब अगस्त में शुरू हो सकती है PF क्लेम की नई सुविधाभारत की शिक्षा व्यवस्था को नौकरशाही में फेरबदल नहीं, प्रणालीगत सुधारों की जरूरत

India-EU FTA के उत्साह से लगातार दूसरे दिन चढ़े बाजार, सेंसेक्स 487 अंक उछला

Advertisement

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद करीब नौ फीसदी तक उछल गए

Last Updated- January 28, 2026 | 10:03 PM IST
stock market

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता से बढ़े उत्साह के बीच बुधवार को शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 487 अंक चढ़ गया जबकि एनएसई निफ्टी में 167 अंकों की तेजी रही।

बीएसई सेंसेक्स 487.20 अंक यानी 0.60 फीसदी उछलकर 82,344.68 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 646.49 अंक की तेजी के साथ 82,503.97 अंक तक पहुंच गया था। वहीं एनएसई निफ्टी 167.35 अंक यानी 0.66 फीसदी बढ़कर 25,342.75 अंक पर टिका। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद करीब नौ फीसदी तक उछल गए। इसके अलावा इटर्नल, बजाज फाइनैंस, पावर ग्रिड, ट्रेंट, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ, एशियन पेंट्स के शेयरों में 4 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। इसके अलावा मारुति सुजूकी, सन फार्मा, इन्फोसिस और भारती एयरटेल के शेयर भी नुकसान में रहे। भारत और यूरोपीय संघ के बीच एफटीए को अंतिम रूप देने से लगभग दो अरब लोगों का बाजार बनेगा और यह वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के करीब एक चौथाई हिस्से को कवर करेगा। इस समझौते से यूरोपीय संघ को 99 फीसदी भारतीय निर्यात पर शुल्क घटेगा जबकि ईयू से 97 फीसदी आयात पर भारत में शुल्क कम होगा।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्केई, चीन का शांघाई कम्पोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में कारोबार के दौरान गिरावट का रुख देखा जा रहा था। अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.62 फीसदी गिरकर 67.25 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। मंगलवार को सेंसेक्स 319.78 अंक बढ़कर 81,857.48 अंक और निफ्टी 126.75 अंक चढ़कर 25,175.40 पर बंद हुआ था। भाषा

Advertisement
First Published - January 28, 2026 | 9:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement