facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारीMF-only PMS पर सेबी का बड़ा प्रस्ताव, 25 लाख रुपये से निवेश की राह; विदेशी निवेश और डेरिवेटिव को भी मिलेगी छूटEditorial: 1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल, अब भारत को सुधारों की दूसरी बड़ी लहर की जरूरत

सितंबर में एफपीआई का निवेश 16,305 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:56 AM IST

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर में अबतक भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 16,305 करोड़ रुपये का निवेश किया है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एक से 17 सितंबर के दौरान विदेशी निवेशकों ने शेयरों में 11,287 करोड़ रुपये और ऋण या बॉन्ड बाजार में 5,018 करोड़ रुपये का निवेश किया। इस तरह उनका शुद्ध निवेश 16,305 करोड़ रुपये रहा। अगस्त में एफपीआई ने भारतीय बाजारों में 16,459 करोड़ रुपये का निवेश किया था।
मॉर्निंगस्टार इंडिया के सहायक निदेशक (शोध) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले कुछ समय से भारतीय शेयरों में निवेश उतार-चढ़ाव वाला रहा है। उन्होंने कहा, हालांकि, भारतीय शेयर बाजारों में लगातार तेजी को एफपीआई नजरअंदाज नहीं कर सकते। वे इसका हिस्सा बनना चाहेंगे और अवसर को गंवाना नहीं चाहेंगे। श्रीवास्तव ने कहा कि भारत दीर्घावधि के परिप्रेक्ष्य से एक महत्वपूर्ण और प्रतिस्पर्धी निवेश गंतव्य बना हुआ है। जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि एफपीआई होटल और यात्रा खंड में विशेष रुचि दिखा रहे हैं। अब इन क्षेत्रों का प्रदर्शन सुधर रहा है।
कोटक सिक्योरिटीज के कार्यकारी उपाध्यक्ष (इक्विटी तकनीकी शोध) श्रीकांत चौहान ने कहा कि सितंबर, 2021 में अब तक सभी उभरते बाजारों ने एफपीआई ने निवेश किया है। उन्होंने कहा कि ताइवान, दक्षिण कोरिया, थाइलैंड, इंडोनेशिया और फिलीपींस के बाजारों में निवेश का प्रवाह क्रमश: 259.7 करोड़ डॉलर, 53.5 करोड़ डॉलर, 29 करोड़ डॉलर, 16.2 करोड़ डॉलर और 7.1 करोड़ डॉलर रहा है।

Advertisement
First Published - September 19, 2021 | 9:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement