facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Adani Ports में बड़ा बदलाव! गौतम अदाणी ने छोड़ा एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद, मनीष केजरीवाल बने नए डायरेक्टर

Advertisement

अब गौतम अदाणी कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में काम करेंगे और वे कंपनी के मैनेजरियल रोल में नहीं रहेंगे।

Last Updated- August 05, 2025 | 3:29 PM IST
Gautam Adani
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी | फाइल फोटो

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APESZ) ने मंगलवार को ऐलान किया कि गौतम अदाणी ने कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन (एग्जीक्यूटिव चेयरमैन) का पद छोड़ दिया है। यह बदलाव 5 अगस्त 2025 से लागू होगा। अब गौतम अदाणी कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में काम करेंगे और वे कंपनी के मैनेजरियल रोल में नहीं रहेंगे। अदाणी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन गौतम अदाणी ने 33 साल के अपने अनुभव से ग्रुप को संसाधन, लॉजिस्टिक्स और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाया है।

कंपनी ने यह भी बताया कि मनीष केजरीवाल को तीन साल के लिए अतिरिक्त नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। मनीष एक प्राइवेट इक्विटी फर्म के संस्थापक और मैनेजिंग पार्टनर हैं। अदाणी पोर्ट्स ने यह जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी। मंगलवार को दोपहर 3 बजे BSE पर अदाणी पोर्ट्स के शेयर 2.60% की गिरावट के साथ 1,352.80 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।

Also Read: Adani Group ने BYD और चीनी कंपनियों से साझेदारी की खबर को बताया अफवाह

Q1 में कंपनी का शानदार प्रदर्शन

अदाणी पोर्ट्स ने इस तिमाही में 21% की सालाना राजस्व बढ़ोतरी दर्ज की है, जिसमें लॉजिस्टिक्स और मरीन कारोबार में क्रमशः दोगुना और 2.9 गुना बढ़ोतरी ने बड़ी भूमिका निभाई। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक और CEO अश्वनी गुप्ता ने कहा कि लॉजिस्टिक्स और मरीन बिजनेस में इस शानदार उछाल ने कंपनी की इस तिमाही की सफलता को मजबूती दी है। इसके अलावा, कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया के NQXT पोर्ट को खरीदने की घोषणा की है, जो 50 मिलियन टन प्रति वर्ष की क्षमता वाला एक गहरा समुद्री टर्मिनल है।

बता दें कि अदाणी पोर्ट्स भारत में पोर्ट डेवलपमेंट और ऑपरेशन में सबसे बड़ी कंपनी है। यह भारत के कुल कार्गो बाजार में 27.8% और कंटेनर बाजार में 45.2% हिस्सेदारी रखती है। कंपनी के पास पश्चिमी तट पर 6, दक्षिणी तट पर 5 और पूर्वी तट पर 4 पोर्ट और टर्मिनल हैं, जो देश के कुल पोर्ट वॉल्यूम का 28% हिस्सा हैं। हाल ही में कंपनी ने कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल पर पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत काम शुरू किया है, जिसकी सालाना क्षमता 3.2 मिलियन TEU है।

Advertisement
First Published - August 5, 2025 | 3:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement