facebookmetapixel
Advertisement
भारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोर

डाबर का मुनाफा 377 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:02 AM IST

डाबर इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2020-21 की आखिरी तिमाही में मजबूत बिक्री के दम पर 377.3 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया। कंपनी ने बताया कि वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में उसे 281.60 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था और इस तरह उसके शुद्ध मुनाफे में 33.98 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। डाबर ने बताया कि 31 मार्च 2021 को समाप्त हुई चौथी तिमाही में उसकी आय 25.27 फीसदी बढ़कर 2,336.79 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में 1,865.36 करोड़ रुपये रही थी।
डाबर इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी मोहित मल्होत्रा ने कहा, बाजार में चुनौतीपूर्ण स्थिति के बावजूद डाबर ने लगातार दूसरी तिमाही में दो अंकों में वृद्धि दर्ज की है। वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान व्यापार में 25.6 फीसदी अधिक लाभ के साथ कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत बनी हुई है। वही उपभोक्ता देखभाल व्यवसाय खंड में डाबर की आय वित्तीय वर्ष 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में 26.36 फीसदी बढ़कर 2,009.63 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,590.38 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही में कंपनी के खाद्य कारोबार की आय भी 24.93 फीसदी वृद्धि के साथ 274.14 करोड़ रुपये रही। जो पिछली वित्त वर्ष की इसी अवधि में 219.44 करोड़ रुपये रही थी। इस बीच डाबर ने सूचित किया कि शुक्रवार को हुई बैठक में कंपनी के बोर्ड ने प्रति शेयर 3 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है। कंपनी का शेयर 538.60 रुपये पर बंद हुआ।    

Advertisement
First Published - May 7, 2021 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement