facebookmetapixel
Advertisement
NPS में एसेट एलोकेशन और निकासी के विकल्प: करार में दी गई शर्तें पूरी होने पर ही कर सकेंगे एन्युटी सरेंडरEditorial: जियो-एनएसई के मेगा आईपीओ से बदलेगी बाजार की तस्वीरडेटा सेंटर क्षमता बढ़ाए बिना पूरा नहीं होगा एआई का बड़ा सपनासत्ता से नहीं, विचारधारा से कायम रहती है दलों की एकजुटतावैश्विक उथल-पुथल खत्म होने के बाद मजबूत वृद्धि की उम्मीद: IFSCA चीफ के राजारामनबाजार हलचल: जियो प्लेटफॉर्म्स पर मेटा, गूगल का दांव; IPO के लिए व्यस्त सप्ताहडिफेंस ऑर्डर और ट्रक कारोबार की मजबूती से भारत फोर्ज का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई परफैक्ट्री नहीं, फिर भी ₹400 करोड़ का कारोबार; HRV फार्मा का वर्चुअल API मॉडल बना नई मिसाल पश्चिम एशिया संघर्ष का असर: भारत में स्टार्टअप फंडिंग 43% घटी, निवेशक हुए सतर्कFPI नियमों की समीक्षा करेगा सेबी, विदेशी निवेशकों को मिल सकती है राहत

कच्चे तेल का बास्केट पहुंचा 115.87 डॉलर पर

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:44 PM IST

पिछले हफ्ते देश की रिफाइनरियों द्वारा खरीदे जाने वाले कच्चे तेल की कीमतों में 1.56 डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि हुई है। इस तरह क्रूड ऑयल बास्केट का भाव प्रति बैरल 115.87 डॉलर तक पहुंच चुका है।


गौरतलब है कि भारतीय क्रूड ऑयल बास्केट में ओमान-दुबई शोर क्रूड और ब्रेंट स्वीट क्रूड की हिस्सेदारी क्रमश: 62.3 और 37.7 फीसदी की है। कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों का अनुसरण करते हुए भारतीय बास्केट का भाव 15 अगस्त के बाद लगातार बढ़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त को कच्चे तेल की कीमत पिछले चार महीने में सबसे निचले स्तर तक चली गयी थी। उस दिन एक बैरल कच्चे तेल की कीमत 107.93 डॉलर तक पहुंच गयी थी। लेकिन तब से कीमतों में उछाल आते-आते यह 115.87 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है।

जुलाई महीने में भारतीय कच्चे तेल के बास्केट का भाव प्रति बैरल जहां 132.37 डॉलर था, वहीं इस महीने इसकी कीमतों में 14.3 फीसदी की कमी हुई है। अब तक इस महीने कच्चे तेल की कीमतों का औसत 113.50 डॉलर प्रति बैरल का रहा है।

पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में लाइट स्वीट क्रूड ऑयल की साप्ताहिक कीमतें पिछले तीन हफ्तों में पहली बार चढ़कर बंद हुई है। लेकिन सोमवार को इसमें 50 फीसदी तक की कमी हुई है। पिछले हफ्ते कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त की मुख्य वजह अमेरिका और रूस के बीच पैदा हो रहा राजनीतिक तनाव था। मालूम हो कि जॉर्जिया को लेकर अमेरिका और रूस में मनमुटाव की स्थिति पैदा हो चुकी है।

Advertisement
First Published - August 26, 2008 | 2:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement