facebookmetapixel
Advertisement
NPS में एसेट एलोकेशन और निकासी के विकल्प: करार में दी गई शर्तें पूरी होने पर ही कर सकेंगे एन्युटी सरेंडरEditorial: जियो-एनएसई के मेगा आईपीओ से बदलेगी बाजार की तस्वीरडेटा सेंटर क्षमता बढ़ाए बिना पूरा नहीं होगा एआई का बड़ा सपनासत्ता से नहीं, विचारधारा से कायम रहती है दलों की एकजुटतावैश्विक उथल-पुथल खत्म होने के बाद मजबूत वृद्धि की उम्मीद: IFSCA चीफ के राजारामनबाजार हलचल: जियो प्लेटफॉर्म्स पर मेटा, गूगल का दांव; IPO के लिए व्यस्त सप्ताहडिफेंस ऑर्डर और ट्रक कारोबार की मजबूती से भारत फोर्ज का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई परफैक्ट्री नहीं, फिर भी ₹400 करोड़ का कारोबार; HRV फार्मा का वर्चुअल API मॉडल बना नई मिसाल पश्चिम एशिया संघर्ष का असर: भारत में स्टार्टअप फंडिंग 43% घटी, निवेशक हुए सतर्कFPI नियमों की समीक्षा करेगा सेबी, विदेशी निवेशकों को मिल सकती है राहत

मांग सुस्त रहने से लुढ़का धनिया वायदा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:06 PM IST

हाजिर बाजार में मांग फीकी होने के कारण शुक्रवार को एमसीएक्स और एनसीडीईएक्स दोनों जगह धनिया के वायदा मूल्य में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।


एमसीएक्स में सबसे अधिक सक्रिय अक्टूबर सौदे की कीमत में 2.5 प्रतिशत की गिरावट आई और इसका कारोबार 8,800 रुपये प्रति क्विंटल पर किया गया। वहीं एनसीडीईएक्स में सितंबर के सौदे में 2 प्रतिशत की कमी आई और कारोबार 8,860 रुपये प्रति क्विंटल पर हुआ।

दिलचस्प बात यह कि सितंबर सौदे की कारोबारी मात्रा एमसीएक्स में 690 टन थी तो एनसीडीईएक्स में 260 टन धनिया का कारोबार किया गया। कार्वी कॉमट्रेड के विश्लेषक सी. रेड्डी ने कहा कि पिछले 8 महीनों के दौरान हाजिर बाजार में कीमतें लगातार बढ़कर 3,000 रुपये प्रति क्विंटल से 10,000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई हैं। इससे मांग बुरी तरह प्रभावित हुई है। क्योंकि इस मूल्य  स्तर पर कोई भी खरीदारी करने को तैयार नहीं हैं। देश के धनिया कारोबार के प्रमुख केंद्र कोटा में कम आवक के साथ-साथ मांग में आई कमी से मूल्यों में गिरावट को समर्थन मिल रहा है।

विशेषज्ञों ने बताया कि हाजिर बाजार से वायदा बाजार भी प्रभावित हुआ है और यही वजह है कि एक्सचेंजों में कारोबारी गतिविधियों में कमी आई है। उनके मुताबिक, अक्टूबर में धनिया की बुआई की शुरुआत होने तक मूल्य नकारात्मक दायरे में रहने का अनुमान है।  उल्लेखनीय है कि भारत धनिया का सबसे बड़ा उत्पादक है। इसने वर्ष 2008-09 के पहले दो महीनों में 6,750 टन का निर्यात किया है जो पिछले साल की समान अवधि से 48 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement
First Published - August 23, 2008 | 4:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement