Advertisement
Stocks To Watch Today: IRCTC, Infosys, Tata Capital समेत ये दिग्गज स्टॉक्स आज करेंगे बाजार में हलचलबिहार की लीची पर गर्मी और पश्चिम एशिया संकट की मार, उत्पादन में रिकॉर्ड गिरावट; महंगा पड़ रहा स्वादआईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक और बीओबी ने एफसीएनआर जमा पर बढ़ाया ब्याजEditorial: फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों और एथनॉल अर्थव्यवस्था पर फोकसबैंक फिलहाल मजबूत स्थिति में, लेकिन आगे दोहरी चुनौतियों का सामना संभवभारत को FTA उपयोग दर बढ़ाने के लिए नीतियां तैयार करनी होंगीRupee vs Dollar: दो दिन की बढ़त थमी, डॉलर की नई मांग से रुपया फिसलाविदेशी ब्रोकरेज सिटी ने घटाया निफ्टी का टारगेट, 27,000 से किया 26,000SEBI की कार्यवाही पर सवाल, पांच विदेशी निवेशकों ने SAT का दरवाजा खटखटायासोना-चांदी के भाव में गिरावट का असर: गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ से 3,000 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक निकासी
अन्य समाचार आदिवासी लेखिका रोज केरकेट्टा को अयोध्या प्रसाद खत्री सम्मान
'

आदिवासी लेखिका रोज केरकेट्टा को अयोध्या प्रसाद खत्री सम्मान

PTI

- July,05 2012 6:53 PM IST

, पांच जुलाई

अयोध्या प्रसाद खत्री स्मृति सम्मान समिति के संयोजक वीरेन नंदा ने भाषा को बताया कि मूलत: आदिवासी भाषा खडि़या की लेखिका रोज केरकेट्टा के कहानी संग्रह पगहा जोरी-जोरी रे घाटो को इस वर्ष का अयोध्या प्रसाद खत्री सम्मान प्रदान किया जायेगा। हालांकि, उन्होंने यह पुस्तक हिन्दी में लिखी है।

उन्होंने बताया कि केरकेट्टा की यह पुस्तक झारखंडी जनमानस खासकर नारी संवेदना की अभिव्यक्ति का अनूठा दस्तावेज है और इसमें आदिवासी समाज का प्रामाणिक एवं मर्मस्पर्शी चित्रण है। वह आदिवासी इलाकों में जाकर लिखने वालों में से नहीं हैं, बल्कि इसी समाज में पली बढ़ी होने के कारण आदिवासी समाज की अंतरात्मा और भावना की समझ रखती है।

उन्होंने बताया कि यह सम्मान नवंबर में मुजफ्फरपुर में आयोजित समारोह में दिया जायेगा, जिसमें एक प्रशस्ति पत्र, ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये की राशि, स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र प्रदान किया जायेगा।

गौरतलब है कि प्रथम अयोध्या प्रसाद खत्री सम्मान हिन्दी के लब्ध प्रतिष्ठित रचनाकार कृष्ण बलदेव वैद को प्रदान किया गया था।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement