facebookmetapixel
Advertisement
सोमनाथ भारत की अपराजित आत्मा का प्रतीक, पीएम मोदी ने विरासत और आस्था को बताया राष्ट्र की शक्तिECLGS 5.0: एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट को मिल सकती है ₹1,500 करोड़ तक की राहतRupee vs Dollar: कच्चे तेल में गिरावट से रुपया लगातार दूसरे दिन मजबूत, डॉलर के मुकाबले 94.25 पर बंदसंजय कपूर मामले में मध्यस्थता करेंगे पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़FY26 में नए निवेशकों पर चार AMC का दबदबा, आधे से ज्यादा फोलियो इन्हीं के नामEditorial: हार के बाद ममता बनर्जी की सियासत ने फिर बढ़ाया टकरावक्या UPI पर सब्सिडी खत्म करने का समय आ गया है? Tiered MDR व्यवस्था की जरूरत पर बहसनए स्वरूप में NITI Aayog और PMEAC भारत की अर्थव्यवस्था की सही तस्वीर समझने में बन सकते हैं मददगारSEBI ने शेयर ब्रोकरों का जोखिम सुरक्षा प्रणाली मंच ‘आईआरआरए’ बंद किया Stock Market: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 114 अंक टूटा, निफ्टी स्थिर 

WhatsApp लाया Search By Date फीचर, पुराने मैसेज ढूंढ़ना हुआ आसान

Advertisement

WhatsApp Search by Date feature: इस फीचर की मदद से यूजर्स बड़ी आसानी से किसी पर्सनल या ग्रुप चैट में अपने पुराने मैसेज तारीख के मुताबिक सर्च कर सकते हैं।

Last Updated- February 29, 2024 | 7:01 PM IST
WhatsApp लाया Search By Date फीचर, पुराने मैसेज ढूंढ़ना हुआ आसान, WhatsApp brings Search By Date feature, making it easier to find old messages
WhatsApp Search by date

WhatsApp Search by Date feature: मेटा (Meta) के मालिकाना हक वाला मैसेजिंग ऐप WhatsApp समय-समय पर यूजर्स के लिए नए-नए फीचर लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में अब WhatsApp ने Search By Date फीचर को एंड्रॉइड डिवाइसों के लिए रोल ऑउट किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स बड़ी आसानी से किसी पर्सनल या ग्रुप चैट में अपने पुराने मैसेज तारीख के मुताबिक सर्च कर सकते हैं। एंड्रॉइड यूजर्स इस फीचर का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। बता दें कि यह फीचर आईओएस (iOS), मैक डेस्कटॉप (Mac desktop) और व्हाट्सएप वेब (WhatsApp Web) सहित अन्य प्लेटफार्मों पर पहले से उपलब्ध है।

मार्क जुकरबर्ग ने वीडियो शेयर कर Search By Date फीचर की घोषणा की

मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर कराओके (Karaoke) के बारे में पुरानी चैट सर्च करते हुए एक वीडियो शेयर कर इस फीचर की घोषणा की। हालांकि यूजर्स डेट रेंज (date range) के बजाय केवल किसी विशेष तारीख के हिसाब से ही पुराने मैसेज खोज सकते हैं। इस फीचर से पहले यूजर्स किसी शब्द के सहारे पुराने मैसेज ढूंढ़ने का प्रयास करते थे। लेकिन हर तरीका बहुत सटीक और आसान नहीं था।

Also read: भारत में इंटरनेट यूजर 80 करोड़ के पार, शहरों के मुकाबले गांवों में ज्यादा यूजर्स

ऐसे करें Search By Date फीचर का इस्तेमाल

WhatsApp के मुताबिक, यह फीचर महत्वपूर्ण संदेशों (important messages) को दोबारा देखने या भेजी गई जानकारी को फिर से जांचने में मददगार होगा। WhatsApp ने कहा कि यह फीचर केवल चैट की खोज तक ही सीमित नहीं होगी बल्कि एक विशेष तारीख पर शेयर किए गए मीडिया, लिंक और डॉक्यूमेंट भी देख सकेंगे।

Search By Date फीचर यूज करने के लिए इन स्टेप को फॉलो कीजिए-

  • अपने फोन में WhatsApp खोलिए।
  • अब उस पर्सनल चैट या ग्रुप पर जाइए, जिसमें पुराने मैसेज ढूंढ़ना है।
  • अब टॉप राइट कॉर्नर पर तीन डॉट पर क्लिक कीजिए।
  • मेनू में अब सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
  • अब एक ‘कैलेंडर आइकन’ नजर आएगा, उस पर क्लिक कीजिए।
  • अब उस तारीख का चयन कीजिए, जिसके पुराने मैसेज देखने हैं।
  • अब आपके सामने उस तारीख के पुराने मैसेज सामने आ जाएंगे।

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 4:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement