facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Gold silver price today: सोने-चांदी के दाम उछले, MCX पर सोना ₹1.36 लाख के करीब

Advertisement

Gold silver price today: बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,36,000 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,33,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- December 30, 2025 | 10:11 AM IST
Gold and Silver Price today

Gold and Silver price today: सोमवार को मुनाफावसूली के कारण तेजी के साथ लुढ़के सोने चांदी के भाव आज सुधार देखने को मिल रहा है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,36,000 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,33,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के वायदा भाव रिकॉर्ड तेजी के साथ, जबकि सोना नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने की तेज शुरुआत

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 1,058 रुपये की तेजी के साथ 1,36,000 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,34,942 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,046 रुपये की तेजी के साथ 1,35,988 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,36,046 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,35,702 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,40,465 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: मुनाफावसूली से ​शिखर से लुढ़की चांदी, सोने के भाव में भी आई नरमी

चांदी भी सुधरी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 6,671 रुपये की तेजी के साथ 2,31,100 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,24,429 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 9,065 रुपये की तेजी के साथ 2,33,494 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,36,907 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,31,100 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 2,54,174 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुधरे Gold and Silver Rate

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार में सुधार देखने को मिल रहा है। सोमवार को रिकॉर्ड तेजी के बाद चांदी में जबरदस्त मुनाफावसूली देखने को मिली थी। सोना भी मुनाफावसूली के कारण तेजी से गिरा था। Comex पर सोना 4,350.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,343.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 25.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,369.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,584 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: 2025 में चमका सोना, लेकिन 2026 में निवेशक सावधान: रिटर्न के पीछे भागने से बचें और संतुलन बनाए रखें

Comex पर चांदी के वायदा भाव 71.68 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 70.46 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.45 डॉलर की तेजी के साथ 72.92 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 82.67 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,36,000 1,34,492 1,35,988
चांदी 2,31,100 2,24,429 2,33,494
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,350.30 4,343.60 4,369.30
चांदी 71.68 70.46 72.92

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - December 30, 2025 | 9:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement