1 अगस्त 2025 से अमेरिका ने भारत के कई सामानों पर 25% तक का टैरिफ यानी आयात शुल्क लगा दिया है। इस फैसले के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में हड़कंप मच गया। खासकर टेक्सटाइल (कपड़ा) और जेम्स-ज्वेलरी (गहनों) से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली। ट्रेडिंग के दौरान कई शेयर 7% तक टूट गए। यह फैसला अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को बाजार बंद होने के बाद लिया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को रूस से डिफेंस और एनर्जी खरीदने की सज़ा भी झेलनी होगी। इसका असर भारत के एक्सपोर्ट (निर्यात) पर गहराई से पड़ सकता है।
जानकारों का कहना है कि अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। भारत के कुल निर्यात का करीब 20% हिस्सा अमेरिका जाता है। खास बात यह है कि अमेरिका भारत के कपड़ा और परिधान (टेक्सटाइल) निर्यात का लगभग 25% और गहनों के निर्यात का करीब 30% हिस्सा खरीदता है। ऐसे में अगर टैरिफ बढ़ता है, तो अमेरिका से आने वाले ऑर्डर घट सकते हैं या फिर देरी से आ सकते हैं। इससे इन कंपनियों की कमाई पर सीधा असर पड़ेगा।
तकनीकी चार्ट्स की मानें तो टेक्सटाइल और ज्वेलरी सेक्टर से जुड़े 5 बड़े शेयरों में और गिरावट के संकेत हैं। इनमें Titan, Goldiam International, Gokaldas Exports, Indo Count Industries और Welspun Living जैसे नाम शामिल हैं। इन स्टॉक्स में 10% से लेकर 27% तक की और गिरावट आ सकती है।
Current Price: ₹3,345
Likely Target: ₹3,000
Downside Risk: 10.3%
Support: ₹3,275; ₹3,215
Resistance: ₹3,460; ₹3,518
Titan कंपनी का शेयर ₹3,345 पर चल रहा है और इसमें ₹3,000 तक गिरावट की संभावना है। ये स्टॉक अपने 200-दिन के मूविंग एवरेज के पास सपोर्ट ले रहा है। अगर यह लेवल टूटता है तो इसमें और कमजोरी आ सकती है। जब तक शेयर ₹3,518 से ऊपर नहीं जाता, तब तक इसमें रफ्तार की उम्मीद कम है।
Current Price: ₹318
Likely Target: ₹264
Downside Risk: 17%
Support: ₹311; ₹295
Resistance: ₹324; ₹345; ₹350
Goldiam International का शेयर ₹318 पर है और यह ₹264 तक गिर सकता है। शेयर ने नीचे की ओर ब्रेकआउट दिया है, यानी इसका ट्रेंड फिलहाल कमजोर बना हुआ है। जब तक शेयर ₹324 से ऊपर नहीं जाता, तब तक इसमें तेजी की उम्मीद नहीं है।
Current Price: ₹830
Likely Target: ₹730
Downside Risk: 12.1%
Support: ₹780
Resistance: ₹865; ₹900
Gokaldas Exports का शेयर ₹830 पर है और चार्ट्स के हिसाब से ₹730 तक गिर सकता है। यह स्टॉक अब अपने 100-सप्ताह के मूविंग एवरेज के नीचे फिसल चुका है। जब तक शेयर ₹865–₹900 के रेजिस्टेंस को पार नहीं करता, तब तक इसमें खरीदारी से बचना चाहिए।
Current Price: ₹267
Likely Target: ₹195
Downside Risk: 27%
Support: ₹245; ₹215
Resistance: ₹294; ₹314
Indo Count Industries का शेयर ₹267 पर है और इसमें ₹195 तक की गिरावट आ सकती है। यह स्टॉक अपनी ट्रेंडलाइन और Bollinger Band के नीचे चला गया है। ऐसे में इसका ट्रेंड पूरी तरह से कमजोर हो चुका है। ₹245 और ₹215 के पास थोड़ा बहुत सपोर्ट मिल सकता है, लेकिन कुल मिलाकर इसमें बड़ी गिरावट की आशंका है।
Also Read | Vedanta Stock: वेदांत शेयर में दिख सकती है बड़ी रैली, ब्रोकरेज ने कहा – BUY करें, ₹601 अगला टारगेट
Current Price: ₹126
Likely Target: ₹104
Downside Risk: 17.5%
Support: ₹121
Resistance: ₹130; ₹135
Welspun Living का शेयर ₹126 पर ट्रेड कर रहा है। इसमें ₹104 तक गिरने की संभावना है। शेयर फिलहाल ₹130 के नीचे बना हुआ है और जब तक यह स्तर पार नहीं होता, तब तक इसमें भी दबाव बना रहेगा। ₹135 का लेवल भी एक बड़ी रुकावट बन सकता है।