facebookmetapixel
Advertisement
सेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांग

Mutual Fund License: म्युचुअल फंड लाइसेंस की कतार में छह फर्में

Advertisement

जियो फाइनैंशियल सर्विसेज- ब्लैकरॉक, कैपिटलमाइंड और ऐंजल वन भी लाइसेंस की प्रतीक्षा में

Last Updated- July 16, 2024 | 11:10 PM IST
Mutual Fund

क्वांटिटेटिव ट्रेडिंग ऐंड इन्वेस्टमेंट फर्म अल्फाग्रेप सिक्योरिटीज ने म्युचुअल फंड लाइसेंस के लिए बाजार नियामक सेबी के पास जून में आवेदन जमा कराया है। सेबी की तरफ से मिली अद्यतन जानकारी के मुताबिक, जून के आखिर में छह कंपनियां म्युचुअल फंड लाइसेंस पाने की दौड़ में थीं।

अल्फाग्रेप के अलावा कोस्मिया फाइनैंशियल होल्डिंग्स ने भी कोस्मिया इन्वेस्टमेंट के नाम से दोबारा आवेदन जमा कराया है। जियो फाइनैंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक फाइनैंशियल के संयुक्त उद्यम ने 19 अक्टूबर, 2023 को आवेदन जमा कराया था और वह चार कंपनियों में से एक है जो नियामक से सैद्धांतिक मंजूरी की प्रतीक्षा कर रही है।

सेबी दो हिस्सों में एमएफ लाइसेंस देता है। पहला, सैद्धांतिक मंजूरी और फिर अंतिम पंजीकरण। जियो फाइनैंशियल के अलावा नई आवेदक कैपिटलमाइंड फाइनैंशियल सर्विसेज भी लाइसेंस पाने की दौड़ में है।

ऐंजल वन और यूनिफि कैपिटल (जिसे फरवरी 2023 व नवंबर 2023 में सैद्धांतिक मंजूरी मिली) अंतिम मंजूरी की प्रतीक्षा कर रही है। कंपनियां सैद्धांतिक मंजूरी के बाद अपनी-अपनी एएमसी का गठन शुरू करती हैं। ऐंजल वन ने एएमसी के सीईओ के लिए हेमेन भाटिया को चुना है। वह पहले निप्पॉन इंडिया एएमसी के साथ थे।

Advertisement
First Published - July 16, 2024 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement