facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

SAT का आदेश: OPG सिक्योरिटीज को जमा करने होंगे ₹2.5 करोड़, SEBI की ₹85.25 करोड़ वसूली पर फिलहाल रोक

Advertisement

इस मामले को न्यायाधिकरण ने स्वीकार कर लिया है और सेबी को जवाब दाखिल करने को कहा है। हालिया आदेश केवल वसूली राशि से संबंधित है।

Last Updated- July 02, 2025 | 10:12 PM IST
SAT

प्रतिभूति अपील पंचाट (सैट) ने ओपीजी सिक्योरिटीज को 2.5 करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उसने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें ओपीजी की 85.25 करोड़ रुपये की गलत कमाई जब्त करने को कहा था। न्यायाधिकरण के 30 जून के आदेश में कहा गया है, अवैध कमाई की वसूली पर रोक रहेगी, बशर्ते कि अपीलकर्ता आज से चार सप्ताह के भीतर 2.5 करोड़ रुपये जमा करा दें जो इस अपील के फैसले पर निर्भर करेगा। सेबी इसे ब्याज वाले खाते में जमा कराएगा।

इस मामले को न्यायाधिकरण ने स्वीकार कर लिया है और सेबी को जवाब दाखिल करने को कहा है। हालिया आदेश केवल वसूली राशि से संबंधित है। अप्रैल 2019 में बाजार नियामक ने फर्म को 15.57 करोड़ रुपये की अवैध कमाई जमा कराने का निर्देश दिया था। ओपीजी सिक्योरिटीज ने पहले 7.5 करोड़ रुपये जमा कराए थे, जो शुरुआती अवैध कमाई के आधे थे।

जनवरी 2023 में न्यायाधिकरण ने ओपीजी के किए गए उल्लंघनों को बरकरार रखा था, लेकिन सेबी के आदेश को दरकिनार कर दिया था। साथ ही और रकम की नए सिरे से गणना के लिए इसे वापस कर दिया था।

एनएसई कोलोकेशन मामले में ओपीजी पर आरोप है कि उसने स्टॉक एक्सचेंज के सेकंडरी सर्वर तक पहुंच बनाकर अनुचित लाभ उठाया और गैरकानूनी तरीके से लाभ कमाया। सेबी ने नए आदेश में वसूली गई रकम को संशोधित कर 85.25 करोड़ रुपये कर दिया।

ओपीजी के वकील ने तर्क दिया कि रिमांड के बाद वसूली गई रकम में बढ़ोतरी नहीं की जा सकती। न्यायाधिकरण ने कहा कि यह एक अनोखा मामला है जिसमें सेबी ने अलग और लंबी अवधि की ज्यादा जांच की थी जिसके आधार पर नया कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

Advertisement
First Published - July 2, 2025 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement