facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Stocks To Watch Today: BEL, वोडाफोन आइडिया, M&M, टाटा मोटर्स समेत इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

Advertisement

Stocks To Watch Today: आज के कारोबार में निवेशकों की नजर Bharat Electronics, Reliance Power, Vodafone Idea, M&M, Tata Motors और JSW Infrastructure जैसे बड़े Stocks पर रहेगी।

Last Updated- September 30, 2025 | 6:53 AM IST
Stocks To Watch Today
Representative Image

Stocks To Watch Today: स्टॉक मार्केट में आज कई बड़ी कंपनियों से जुड़ी खबरें आई हैं। नए ऑर्डर, डील्स, निवेश और अहम फैसलों के चलते कुछ शेयरों पर निवेशकों की खास नज़र रहेगी। आइए जानते हैं किस कंपनी से जुड़ी क्या अपडेट है—

Bharat Electronics (BEL)

कंपनी को 16 सितम्बर से अब तक 1,092 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं। इनमें डिफेंस नेटवर्क अपग्रेड, टैंक सबसिस्टम, ईवीएम, कम्युनिकेशन इक्विपमेंट और स्पेयर्स से जुड़े ऑर्डर शामिल हैं।

Reliance Power

रिलायंस पावर ने इंडोनेशिया की पांच कोल कंपनियों में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने का समझौता किया है। यह डील लगभग 12 अरब डॉलर (करीब 1 लाख करोड़ रुपये) की है।

Vodafone Idea

कंपनी ने 29 सितम्बर को सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर की है। इसमें AGR बकाया पर लगने वाले ब्याज और पेनल्टी को माफ करने की मांग की गई है।

Mahindra & Mahindra (M&M)

कंपनी ने तुर्की की TERA कंपनी के साथ समझौता कर अपनी सहायक कंपनी SAMPO Rosenlew Oy को 52 करोड़ रुपये में बेचने का फैसला किया है। इसके बाद SAMPO, M&M की सब्सिडियरी नहीं रहेगी।

Bharat Forge और DCX Systems

मोटिलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने Bharat Forge के 31.02 लाख शेयर खरीदे हैं, जो कंपनी का 0.6% हिस्सा है। प्रत्येक शेयर की कीमत 1,217.32 रुपये रही, और कुल निवेश लगभग 377.7 करोड़ रुपये हुआ। वहीं, म्यूचुअल फंड ने DCX Systems के 7.37 लाख शेयर बेचे, जिसकी कीमत प्रति शेयर 242.62 रुपये थी और कुल राशि 17.88 करोड़ रुपये रही।

Hero MotoCorp

BNP Paribas Financial Markets ने Hero MotoCorp के 19.52 लाख शेयर खरीदे, जो कंपनी का 0.97% हिस्सा हैं। इन शेयरों पर प्रति शेयर 5,302.91 रुपये खर्च हुए और कुल निवेश 1,035.16 करोड़ रुपये हुआ।

IndusInd Bank

BNP Paribas Financial Markets ने IndusInd Bank के 1.06 करोड़ शेयर खरीदे, जो कंपनी का 1.36% हिस्सा हैं। प्रत्येक शेयर की कीमत 723.60 रुपये रही, और कुल निवेश 771.12 करोड़ रुपये हुआ।

Dell Technologies

डेल टेक्नॉलजीज भारत में अपने सर्वर और स्टोरेज व्यवसाय पर फोकस कर रही है। कंपनी सिर्फ कंप्यूटर बेचने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि एआई समाधानों और सेवाओं के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है। डेल ने अपने एआई-सक्षम सर्वरों पर बड़ा निवेश किया है, जो एनवीडिया के नवीनतम चिप्स से संचालित हैं और एआई वर्कलोड की उच्च कम्प्यूटेशन क्षमता प्रदान करते हैं। इन सर्वरों की बिक्री से कंपनी को चालू वित्त वर्ष में वैश्विक स्तर पर 20 अरब डॉलर तक का राजस्व मिलने की उम्मीद है। डेल का वित्त वर्ष फरवरी से जनवरी तक चलता है।

Blue Dart Express

कंपनी ने शिपमेंट चार्ज बढ़ाने की घोषणा की है। 1 जनवरी 2026 से कीमतों में औसतन 9% से 12% तक की बढ़ोतरी होगी।

Sammaan Capital

ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने Sammaan Capital के 43.47 लाख शेयर खरीदे, जो कंपनी का 0.52% हिस्सा है। प्रत्येक शेयर की कीमत 151.95 रुपये रही, और कुल निवेश 66.05 करोड़ रुपये हुआ।

Indian Railway Finance Corporation (IRFC)

आईआरएफसी ने हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन के लिए 5,929 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र की महाजेनको के लिए 10,560 करोड़ रुपये तक की फाइनेंसिंग का समझौता किया है। यह राशि यमुनानगर और नागपुर के नए थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल होगी।

Bank of India

राघवेंद्र कुमार को बैंक ऑफ इंडिया का नया चीफ जनरल मैनेजर नियुक्त किया गया है।

Tata Motors

मूडीज़ ने टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी JLR का आउटलुक पॉजिटिव से घटाकर निगेटिव कर दिया है। हाल ही में कंपनी पर साइबर अटैक हुआ था। हालांकि, JLR की रेटिंग Ba1 पर बरकरार रखी गई है।

Godrej Agrovet

SEBI ने कंपनी को एक प्रशासनिक चेतावनी दी है। यह चेतावनी उसकी सब्सिडियरी Astec Lifesciences के अधिग्रहण से जुड़ी जानकारी समय पर न देने को लेकर है।

Mazagon Dock Shipbuilders

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रति शेयर 2.71 रुपये का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है।

JSW Infrastructure

कंपनी की सहायक Ennore Coal Terminal को जीएसटी विभाग से नोटिस मिला है। इसमें 96.58 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड के साथ ब्याज और पेनल्टी भी मांगी गई है।

Advertisement
First Published - September 30, 2025 | 6:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement