facebookmetapixel
Advertisement
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, RBI को दी प्ला​स्टिक नोट जारी करने के ट्रायल को मंजूरीITR File करने जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां, वरना घर आ सकता है टैक्स नोटिसअभी तक नहीं किया ITR File? Paytm ने अपने ऐप पर शुरू की फाइलिंग की सुविधा, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीकाखरीफ फसलों की बोआई और सुधरी, रकबा में कमी अब 5 फीसदी से नीचेबंगाल में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सरकार 7वें वेतन आयोग लागू करने की तैयारी में, DA-DR में होगी बढ़ोतरीडॉलर की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से संभली भारतीय मुद्रा, 95.92 पर हुआ बंदसरकार ने संसद में ‘एंटी-पेपर लीक बिल’ किया पेश, 10 साल तक जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माने का प्रस्तावCryptocurrency में करते हैं लेन-देन? CBDT ने जारी की नई ट्रांजैक्शन-एक्सचेंज गाइडलाइन, जानें क्या बदलाNPS New Tools: NPS में पैसा लगा रहे हैं? PFRDA का नया टूल बताएगा किस फंड ने दिया सबसे बेहतर रिटर्नQ1 Results: PN गाडगिल ज्वेलर्स का मुनाफा 52% बढ़ा, शेयर में आई 8% की जोरदार तेजी

PPF समेत स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर आया सरकार का फैसला, जानें कितना मिलेगा इंटरेस्ट

Advertisement

जानें सुकन्या समृद्धि योजना, PPF, डाकघर बचत जमा योजना, किसान विकास पत्र, NSC की ब्याज दरें

Last Updated- September 30, 2025 | 7:08 PM IST
Small saving scheme interest rates

Small saving scheme interest rates: सरकार ने मंगलवार को 1 अक्टूबर 2025 से शुरू होने वाली तिमाही के लिए पीपीएफ और राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) सहित विभिन्न स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। यह लगातार सातवीं तिमाही है जब स्मॉल सेविंग स्कीम्स के लिए ब्याज दरों को यथावत रखा गया है।

वित्त मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन में कहा, “वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (1 अक्टूबर 2025 से 31 दिसंबर 2025) के लिए विभिन्न स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरें वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025) के लिए अधिसूचित दरों पर बनी रहेंगी।”

किस स्कीम पर कितनी हैं ब्याज दरें?

नोटिफिकेशन के अनुसार, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा पर 8.2 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी, जबकि तीन साल की सावधि जमा पर ब्याज चालू तिमाही में मौजूदा 7.1 फीसदी पर बरकरार रहेगा। नौकरीपेशा में लोकप्रिय लोक भविष्य निधि (PPF) और डाकघर बचत जमा योजनाओं की ब्याज दरें भी क्रमशः 7.1 फीसदी और चार फीसदी पर बरकरार हैं। किसान विकास पत्र पर ब्याज दर 7.5 फीसदी होगी और निवेश 115 महीनों में परिपक्व होगा। राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) पर ब्याज दर अक्टूबर-दिसंबर 2025 की अवधि के लिए 7.7 फीसदी पर बनी रहेगी।

Also Read: EPFO ने किया आगाह- PF का किया गलत इस्तेमाल तो ब्याज समेत होगी वसूली

लगातार सातवीं तिमाही में ब्याज दरें स्थिर

जुलाई-सितंबर तिमाही की तरह, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान भी मासिक आय योजना में निवेश पर 7.4 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसके साथ ही, मुख्य रूप से डाकघरों और बैंकों द्वारा संचालित स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरों को लगातार सातवीं तिमाही में अपरिवर्तित रखा गया है।

सरकार ने पिछली बार 2023-24 की चौथी तिमाही के लिए कुछ योजनाओं के ब्याज में बदलाव किए थे। सरकार हर तिमाही स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरों की अधिसूचना जारी करती है।

एजेंसी इनपुट के साथ

Advertisement
First Published - September 30, 2025 | 7:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement