facebookmetapixel
रिकॉर्ड ऊंचाई से रिकॉर्ड गिरावट; HDFC से SBI तक टॉप सिल्वर ETF 20% तक टूटेअब असेंबली नहीं, टेक्नोलॉजी की जंग: भारत की चिप-क्रांति 2.0 शुरूICC की PCB को दोटूक चेतावनी: भारत के खिलाफ मैच छोड़ना पाकिस्तान के क्रिकेट को पड़ेगा बहुत महंगाGold, Silver Price Today: सोना में गिरावट, चांदी भी तेज शुरुआत के बाद फिसलीबजट का असर, इन 3 सेक्टर्स पर मॉर्गन स्टेनली ‘ओवरवेट’Budget में UPI और रुपे के लिए ₹2,000 करोड़ का फंड, ग्राहकों के लिए जीरो MDR आगे भी रहेगी जारीBudget 2026: स्टार्टअप्स-MSME के लिए ₹10,000 करोड़ का ग्रोथ फंड, डिजिटल व्यापार पर फोकसOpening Bell: कमजोर शुरुआत के बाद हरे निशान में बाजार, सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा उछलाबजट में उद्योगों को बढ़ावा देने पर सारा जोर, मगर बुनियादी सुधारों का अब भी इंतजारनतीजों के बाद बजाज ऑटो के शेयर पर मचा घमासान, खरीदें या रुकें? जानें ब्रोकरेज की राय

Gold, Silver Price Today: सोना में गिरावट, चांदी भी तेज शुरुआत के बाद फिसली

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,44,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,57,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे

Last Updated- February 02, 2026 | 10:00 AM IST
Gold and Silver Price
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है।

Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी के वायदा भाव में रिकॉर्ड स्तर से मुनाफावसूली के कारण काफी गिर चुके हैं। सोने की शुरुआत सोमवार (2 फरवरी) को भी सुस्त रही, जबकि चांदी तेज शुरुआत के बाद लुढ़क गई। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,44,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,57,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है।

सोने के भाव में गिरावट

सोने के वायदा भाव की शुरुआत सोमवार को गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 1,753 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,000 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,47,753 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 3,281 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,472 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,46,500 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,43,501 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी तेज शुरुआत के बाद लुढ़की

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1,849 रुपये की तेजी के साथ 2,67,501 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,65,652 रुपये था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 8,575 रुपये की गिरावट के साथ 2,57,077 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,67,501 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,55,652 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने पिछले महीने 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लुढ़का, चांदी सुधरी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद मुनाफावसूली के कारण काफी नीचे आ चुके हैं। सोना आज भी गिर गया, लेकिन चांदी आज सुधर गई। Comex पर सोना आज 4,807.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,713.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 22.60 डॉलर की गिरावट के साथ 4,691.30डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 84.30 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 78.53 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.88 डॉलर की गिरावट के साथ 81.41 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस महीने 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,46,000 1,47,753 1,44,472
चांदी 2,67,501 2,65,652 2,57,077
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,807.70 4,713.90 4,691.30
चांदी 84.30 78.53 81.41

(नोट:  MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published - February 2, 2026 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट