facebookmetapixel
Advertisement
रियल एस्टेट एजेंट्स की सरकार से मांग: बिल बनने पर नहीं, पेमेंट मिलने पर हो GST का कैलकुलेशनक्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम क्या है? निफ्टी-सेंसेक्स की क्लोजिंग कीमत अब कैसे तय होती हैशेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 281 अंक लुढ़का; निफ्ट 24,300 के नीचे पहुंचादेश में घटी बेरोजगारी: जुलाई में घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में रोजगार में सुधारगोल्ड-सिल्वर में कर सकते निवेश! ITI म्युचुअल फंड का नया मल्टी एसेट NFO लॉन्च, ₹500 से शुरू SIPFY27 की धमाकेदार शुरुआत! निफ्टी कंपनियों की PAT ग्रोथ 10 तिमाहियों में सबसे ज्यादा, कहां करें फोकस?टाटा संस की AGM पर गहराया संकट, सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड का पेंच नहीं सुलझा तो टल सकती है बैठकएयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल की जगह शबनम सिन्हा होंगी नई चेयरपर्सनये 3 PSU स्टॉक्स चमकाएंगे पोर्टफोलियो! करीब 60% तक रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा- BUY8वें वेतन आयोग में करना चाहते हैं काम? कंसल्टेंट भर्ती के बदले नियम, जानें उम्र और अनुभव की पूरी डिटेल

नतीजों के बाद बजाज ऑटो के शेयर पर मचा घमासान, खरीदें या रुकें? जानें ब्रोकरेज की राय

Advertisement

Q3FY26 में 25 प्रतिशत मुनाफा बढ़ने और एक्सपोर्ट में जोरदार वापसी के बाद बजाज ऑटो के शेयर पर एक्सपर्ट्स की राय बंटी

Last Updated- February 02, 2026 | 9:03 AM IST
Bajaj Auto

Bajaj Auto Share: बजाज ऑटो के तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद शेयर बाजार में चर्चा तेज हो गई है। कई ब्रोकरेज हाउस कंपनी के शेयर में आगे और तेजी की उम्मीद जता रहे हैं, जबकि कुछ एक्सपर्ट्स सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक रहा है। Q3FY26 में बजाज ऑटो का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर ₹2,749 करोड़ हो गया। इसी दौरान कंपनी की कुल आय भी 23 प्रतिशत बढ़कर ₹16,204 करोड़ पहुंच गई। नतीजों ने निवेशकों के भरोसे को मजबूती दी है।

एक्सपोर्ट कारोबार ने बदली तस्वीर

तीसरी तिमाही में बजाज ऑटो के एक्सपोर्ट कारोबार में जोरदार सुधार देखने को मिला। 15 तिमाहियों के बाद पहली बार कंपनी ने 6 लाख से ज्यादा गाड़ियों का निर्यात किया। एक्सपोर्ट से कंपनी को ₹544 करोड़ की कमाई हुई और कुल निर्यात बिक्री में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Bajaj Auto Share पर Antique Stock Broking की राय

Antique Stock Broking के अनुसार बजाज ऑटो के Q3 नतीजे उनकी उम्मीदों के अनुरूप रहे हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि आगे कंपनी की कमाई में तेज उछाल देखने को मिल सकता है। इसके पीछे एक्सपोर्ट में मजबूती, इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार का मुनाफे की ओर बढ़ना और नए मॉडल लॉन्च अहम कारण हैं। ब्रोकरेज ने Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹10,810 कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Sun Pharma का मुनाफा 16% उछला: Q3 में कमाए ₹3,369 करोड़, नए प्रोडक्ट्स ने बढ़ाई कंपनी की रफ्तार

Bajaj Auto Stock पर Motilal Oswal की चेतावनी

Motilal Oswal का मानना है कि एक्सपोर्ट में रिकवरी और चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत हैं। हालांकि ब्रोकरेज ने घरेलू मोटरसाइकिल बाजार में कंपनी की घटती हिस्सेदारी को चिंता का विषय बताया है, खासकर 125cc और उससे ऊपर के सेगमेंट में। Motilal Oswal ने Neutral रेटिंग के साथ ₹9,416 का टारगेट प्राइस दिया है।

KTM सौदे पर नजर

Motilal Oswal ने यह भी कहा कि KTM में बजाज ऑटो की हिस्सेदारी की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि कंपनी KTM के कारोबार को कितनी जल्दी सुधार पाती है। आने वाले समय में इस सौदे पर बाजार की नजर बनी रहेगी।

Bajaj Auto Stock पर JM Financial का सख्त नजरिया

JM Financial के अनुसार घरेलू टू व्हीलर बाजार में बजाज ऑटो की हिस्सेदारी अभी 10.5 प्रतिशत है, जो जनवरी 2024 में 12.1 प्रतिशत थी। ब्रोकरेज का कहना है कि Pulsar के अलावा अन्य मॉडलों को बाजार से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। इसी वजह से JM Financial ने शेयर की रेटिंग घटाकर Reduce कर दी है।

Bajaj Auto Share का प्रदर्शन

इस साल अब तक बजाज ऑटो के शेयर में करीब 1.7 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है, जबकि इसी अवधि में निफ्टी 50 करीब 5 प्रतिशत गिरा है। कंपनी का कुल मार्केट कैप लगभग ₹1.65 लाख करोड़ है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।

Advertisement
First Published - February 2, 2026 | 9:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement