facebookmetapixel
सरकार की रणनीति समझिए, बजट में छिपा है बड़ा संदेशक्या प्रदूषण से हो रही मौतों को स्वीकार करने से बच रही सरकार? दो सरकारी विभागों में ही इसपर बड़ा विरोधाभासBank Stocks: SBI, BOB, Indian Bank क्यों टूटे? 2 दिन में 8% की बड़ी गिरावटUnion Budget 2026 Decoded: निरंतरता या बदलाव?‘सोना-चांदी-बिटकॉइन की गिरती कीमतें एक बड़ा मौका’, रॉबर्ट कियोसाकी ने निवेशकों से ऐसा क्यों कहा?2.78 लाख बुकिंग, 1.75 लाख ऑर्डर पेंडिंग; मजबूत मांग के बीच दाम बढ़ाने की तैयारी में मारुतिजनवरी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में हल्की रिकवरी, नए ऑर्डर में तेजी से PMI सुधरकर 55.4 परदक्षिण के राज्य मालामाल, उत्तरी राज्यों को झटका! टैक्स बंटवारे के नए फॉर्मूले से किस स्टेट को कितना मिला?जेफरीज, गोल्डमैन सैक्स से मोतीलाल ओसवाल तक: ब्रोकरेज हाउसेस ने बजट 2026 को कैसे किया डिकोडरिकॉर्ड ऊंचाई से रिकॉर्ड गिरावट; HDFC से SBI तक टॉप सिल्वर ETF 20% तक टूटे

Stock Market Update: कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स में 500 अंकों से ज्यादा की उछाल

आज सेंसेक्स 167 अंक गिरकर 80,555.68 पर खुला, जबकि निफ्टी- 50 ने करीब 30 अंक की कमजोरी के साथ 24,796.50 पर कारोबार शुरू किया

Last Updated- February 02, 2026 | 2:18 PM IST
Stock Market today
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Stock Market Live Updates 2 February 2026: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच सोमवार (2 फरवरी) को भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। हालांकि, थोड़ी देर बाद बाजार गिरावट से उबरकर हरे निशान में आ गया और उसके बाद से लगातार तेजी जारी है। दोपहर 2:10 बजे सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 81,200 को पार कर चुका था। वहीं, निफ्टी लगभग 110 अंकों की बढ़त के साथ  24,930 पर पहुंच चुका था है। शुरुआती कारोबार में मेटल, ऑटो, रियल्टी और PSU व प्राइवेट बैंक में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इससे पहले, बाजार ने कमजोर शुरुआत की। आज सेंसेक्स 167 अंक गिरकर 80,555.68 पर खुला। वहीं, निफ्टी- 50 ने करीब 30 अंक की कमजोरी के साथ 24,796.50 पर कारोबार शुरू किया।

रविवार, 1 फरवरी को बजट 2026 के स्पेशल सेशन के दौरान सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में दो साल बाद बढ़ोतरी के ऐलान के चलते भारतीय बाजारों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली थी, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी 1.8 फीसदी से ज्यादा टूट गए थे।  

टॉप गेनर, टॉप लूजर

सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के टॉप गेनर में L&T, एशियन पेंट्स, अदाणी पावर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावरग्रिड, BEL शामिल रहे। L&T और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया। वहीं दूसरी ओर, टॉप लूजर में ITC, इंफोसिस, ट्रेंड, टाइटन और हिंदुस्तान  यूनिलीवर शामिल रहे। ट्रेंट, इंफोसिस, ITC के शेयरों में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही।

ए​शियाई बाजारों से मिला-जुला रुख

वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजारों में सोमवार सुबह शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख देखने को मिला। निवेशक चीन की फैक्ट्री एक्टिविटी से जुड़े जनवरी के निजी आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही और शुक्रवार की कमजोरी आगे बढ़ती दिखी।

अंतिम अपडेट तक चीन का CSI 300 इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की बढ़त पर था, जापान का निक्केई 0.75 प्रतिशत चढ़ा हुआ था, जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग 1.34 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.63 प्रतिशत टूट चुका था।

शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट के प्रमुख इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि, निवेशकों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा केविन वार्श को फेडरल रिजर्व का प्रमुख चुने जाने के फैसले को बड़े पैमाने पर समर्थन दिया। कारोबार के अंत में S&P 500 में 0.43 प्रतिशत, नैस्डैक में 0.94 प्रतिशत और डॉव जोन्स में 0.36 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

कमोडिटी बाजार में निवेशकों की नजर कीमती धातुओं और बिटकॉइन की कीमतों पर बनी हुई है। जारी अनिश्चितता के बीच बिटकॉइन अप्रैल के बाद पहली बार 80,000 डॉलर के स्तर से नीचे फिसल गया है। यह दर्शाता है कि निवेशक शुक्रवार को सोने और चांदी में आई तेज गिरावट के बाद जोखिम से दूरी बना रहे हैं।

Also Read: Stocks to Watch today: रेलवे से लेकर तंबाकू शेयरों तक, जानें आज कौन से सेक्टर और शेयर रहेंगे फोकस में

आज जारी होंगे Q3 नतीजे

आज कई प्रमुख कंपनियां अपने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी, जिनमें बजाज हाउसिंग फाइनेंस, हुंडई मोटर इंडिया, इंडस टावर्स, महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स, ओला इलेक्ट्रिक, PB फिनटेक, रेलटेल और टाटा केमिकल्स शामिल हैं। इसके अलावा, रविवार को जारी किए गए लेटेंट व्यू के नतीजों पर भी बाजार की प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी।

इन शेयरों पर रहेगी नजर

1 फरवरी से सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर बढ़ी हुई एक्साइज ड्यूटी लागू होने के बाद आईटीसी (ITC), गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया, एलीटकॉन इंटरनेशनल, VST इंडस्ट्रीज और NTC इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में आज हलचल देखने को मिल सकती है।

वहीं फ्यूचर्स और ऑप्शंस से जुड़े सौदों पर STT को 0.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत किए जाने के बाद BSE, NSDL, Groww और एंजेल वन जैसे शेयर फोकस में रह सकते हैं।

बैंकिंग शेयरों में भी हलचल संभव है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), HDFC बैंक और ICICI बैंक सहित अन्य बैंकिंग शेयरों पर नजर रहेगी, क्योंकि केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2027 (FY27) के लिए कुल बाजार उधारी (Gross Market Borrowing) 17.2 ट्रिलियन रुपये तय की है, जो बाजार के अनुमानों से अधिक है। सरकार ने शुद्ध उधारी (Net Borrowing) का आंकड़ा 11.7 ट्रिलियन रुपये रखा है।

First Published - February 2, 2026 | 9:09 AM IST

संबंधित पोस्ट