facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Defence Budget 2026: डिफेंस बजट बढ़कर ₹7.84 लाख करोड़, एयरोस्पेस सेक्टर को बड़ी राहत

Advertisement

Defence Budget 2026: विमान और एयरो इंजन के लिए 63,733 करोड़ रुपये, जबकि नौसेना के बेड़े के लिए 25,023 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Last Updated- February 01, 2026 | 2:28 PM IST
Defence Budget

Defence Budget 2026: सरकार ने रविवार को वित्त वर्ष 2026–27 के लिए डिफेंस बजट बढ़ाकर 7,84,678 करोड़ रुपये कर दिया है। यह पिछले साल के 6,81,210 करोड़ रुपये से ज्यादा है। कुल डिफेंस बजट में कैपिटल एक्सपेंडिचर 2,19,306 करोड़ रुपये और राजस्व खर्च 5,53,668 करोड़ रुपये रखा गया है। इसमें 1,71,338 करोड़ रुपये पेंशन के लिए शामिल हैं।

कैपिटल एक्सपेंडिचर के तहत विमान और एयरो इंजन के लिए 63,733 करोड़ रुपये, जबकि नौसेना के बेड़े के लिए 25,023 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वित्त वर्ष 2025–26 में डिफेंस कैपेक्स 1,80,000 करोड़ रुपये था। इसे संशोधित अनुमान में बढ़ाकर 1,86,454 करोड़ रुपये किया गया था।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में नागरिक, प्रशिक्षण और अन्य विमानों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कंपोनेंट्स और पार्ट्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट देने का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा, रक्षा क्षेत्र की इकाइयों द्वारा मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (MRO) के लिए विमान के पार्ट्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल के आयात पर भी बेसिक कस्टम ड्यूटी हटाने की घोषणा की गई। इन कदमों से डिफेंस एयरोस्पेस सेक्टर को बड़ा समर्थन मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - February 1, 2026 | 2:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement