facebookmetapixel
Advertisement
SBI का होम लोन पोर्टफोलियो जल्द छू सकता है 10 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा, चेयरमैन ने जताया भरोसारिटेल ट्रेडर्स का F&O घाटा बरकरार, निवेशक नुकसान कैसे सीमित करें?टेक्सटाइल सेक्टर में 20% ग्रोथ की उम्मीद, ब्रोकरेज को ये 3 शेयर पसंद, करीब 40% रिटर्न संभवICICI प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड ने लॉन्च किए 3 लाइफ साइकिल फंड, 100 रुपये से कर सकते हैं निवेशएथेनॉल में बढ़ती मांग से महंगा हुआ मक्का, 20% बढ़े दाम; अंडे की कीमतों पर भी दिख रहा असरनेपाल में बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही; करीब 400 लोग लापता, 105 भारतीय भी शामिलटूरिज्म और डेवलपमेंट से बदल रहा बनारस, हर महीने बंट रहे ₹500 करोड़ तक के लोनइक्विटी, डेट या गोल्ड: कहां लगाएं पैसा? अनिश्चित बाजार में मल्टी-एसेट एलोकेशन फंड कितना कारगर52-वीक हाई पर VI का शेयर, 2024 के बाद पहली बार ₹15 के पार, एक्सपर्ट बोले- चार्ट पर मजबूतरिटेल निवेशकों के भरोसे बढ़ रहा म्युचुअल फंड बाजार, 32 राज्यों में 70 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी

ICC की PCB को दोटूक चेतावनी: भारत के खिलाफ मैच छोड़ना पाकिस्तान के क्रिकेट को पड़ेगा बहुत महंगा

Advertisement

ICC द्वारा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सख्त चेतावनी दी गई है कि टूर्नामेंट नियमों के उल्लंघन से पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ी क्षति पहुंच सकती है

Last Updated- February 02, 2026 | 10:16 AM IST
ICC Warning to PCB, Pakistan cricket team
पाकिस्तान क्रिकेट टीम | फाइल फोटो

ICC warning to PCB: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सख्त चेतावनी दी है कि T20 वर्ल्ड कप में चुनिंदा मैच खेलने का फैसला उसे भारी पड़ सकता है। यह मामला तब उठा, जब पाकिस्तान सरकार ने टीम को भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज का मैच न खेलने को कहा। यह मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होना है। ICC का कहना है कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में सभी क्वालिफाई टीमें एक तय शेड्यूल के हिसाब से खेलती हैं और इससे हटना नियमों के खिलाफ है।

ICC ने अपने बयान में कहा है कि वह अभी PCB से आधिकारिक जवाब का इंतजार कर रहा है। लेकिन उसने साफ कर दिया कि चुनिंदा तौर पर मैच खेलने की सोच वर्ल्ड कप जैसे ग्लोबल टूर्नामेंट की भावना के खिलाफ है, जहां हर टीम बराबरी के साथ खेलती है। ICC ने यह भी कहा कि उसका टूर्नामेंट ईमानदारी, निष्पक्षता और साफ मुकाबले के सिद्धांतों पर चलते हैं। अगर कोई टीम पूरे टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेती, तो इससे मुकाबले की गरिमा और टूर्नामेंट का माहौल खराब हो सकता है।

Also Read: क्या खेल पाएंगे T20 वर्ल्ड कप? पाकिस्तानी मूल के 4 अमेरिकी खिलाड़ियों का वीजा अब भी अधर में

PCB को अपने देश के क्रिकेट पर सोचने की सलाह

ICC ने PCB को सलाह दी है कि वो पाकिस्तान में क्रिकेट के लंबे समय के असर पर गौर करे। ऐसी पोजीशन से न सिर्फ PCB को नुकसान होगा, बल्कि पूरे दुनिया के क्रिकेट सिस्टम पर असर पड़ेगा, जिसमें पाकिस्तान खुद एक मेंबर और फायदे उठाने वाला है। बयान में साफ कहा गया कि ICC सरकारों की राष्ट्रीय नीतियों में उनके रोल को सम्मान देता है, लेकिन ये फैसला ग्लोबल गेम के हित में नहीं है। ये दुनिया भर के फैंस, खासकर पाकिस्तान के लाखों चाहने वालों के लिए भी ठीक नहीं।

ICC का कहना है कि उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता अभी टी20 वर्ल्ड कप को बिना किसी परेशानी के पूरा कराना है। उसने साफ किया कि टूर्नामेंट को सफल बनाना सभी मेंबर बोर्डों की जिम्मेदारी है, जिसमें PCB भी शामिल है। ICC ने PCB से अपील की है कि वह ऐसा हल निकाले जिससे सभी पक्षों के हित सुरक्षित रहें। इस मामले से मेंबर बोर्डों की जिम्मेदारियों और कमर्शियल समझौतों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं, और माना जा रहा है कि ब्रॉडकास्टर्स और बाकी देश जल्द ही इस पर जवाब मांग सकते हैं।

Advertisement
First Published - February 2, 2026 | 10:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement