भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में खेले गए पहले ODI मैच में मैदान पर उतरते ही भारत के लिए अपना 309वां वनडे मुकाबला खेल लिया। इस उपलब्धि के साथ कोहली अब भारत के सबसे ज्यादा ODI मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
इस मौके पर कोहली ने सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा, जिन्होंने भारतीय जर्सी में कुल 308 ODI मैच खेले थे। सूची में उनके आगे सचिन तेंदुलकर (463 मैच), एमएस धोनी (347 मैच), राहुल द्रविड़ (340 मैच) और मोहम्मद अजहरुद्दीन (334 मैच) जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं।
वर्तमान खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, जो इस सूची में आठवें स्थान पर हैं और 280 मैच खेल चुके हैं, कोहली के ठीक पीछे हैं।
| खिलाड़ी | समयावधि | मैच | रन | विकेट |
|---|---|---|---|---|
| सचिन तेंदुलकर | 1989-2012 | 463 | 18426 | 154 |
| एमएस धोनी | 2004-2019 | 347 | 10599 | 1 |
| राहुल द्रविड़ | 1996-2011 | 340 | 10768 | 4 |
| मोहम्मद अजहरुद्दीन | 1985-2000 | 334 | 9378 | 12 |
| विराट कोहली | 2008-2026 | 309 | 14557 | 5 |
| सौरव गांगुली | 1992-2007 | 308 | 11221 | 100 |
| युवराज सिंह | 2000-2017 | 301 | 8609 | 110 |
| रोहित शर्मा | 2007-2026 | 280 | 11516 | 9 |
| अनिल कुंबले | 1990-2007 | 269 | 903 | 334 |
| वीरेंद्र सहवाग | 1999-2013 | 241 | 7995 | 94 |
| हरभजन सिंह | 1998-2015 | 234 | 1213 | 265 |
| जावागल श्रीनाथ | 1991-2003 | 229 | 883 | 315 |
| सुरेश रैना | 2005-2018 | 226 | 5615 | 36 |
| कपिल देव | 1978-1994 | 225 | 3783 | 253 |
| रवींद्र जडेजा | 2009-2026 | 208 | 2862 | 232 |
कोहली की यह उपलब्धि उनके निरंतर प्रदर्शन और क्रिकेट के प्रति समर्पण का सबूत है। अब फैंस और क्रिकेट जगत दोनों ही इस धाकड़ बल्लेबाज के रिकॉर्ड बढ़ाने के अगले कदम पर नजर रखे हुए हैं।