facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

Air India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गई

इंजन शुरू करते समय यह स्विच ‘रन’ में लॉक नहीं रह पाया और दो बार कोशिश करने के बाद ‘कटऑफ’ में चला गया

Last Updated- February 02, 2026 | 10:48 PM IST
Air India

एयर इंडिया का विमान बोइंग 787 जब आज लंदन-बेंगलूरु के लिए उड़ान भर रहा था तब बाएं इंजन के ईंधन नियंत्रण स्विच में गड़बड़ी का पता चला। इंजन शुरू करते समय यह स्विच ‘रन’ में लॉक नहीं रह पाया और दो बार कोशिश करने के बाद ‘कटऑफ’ में चला गया।

एयर इंडिया ने कहा कि उसने इस गड़बड़ी का पता चलने के बाद विमान को हवाईअड़्डे पर ही खड़ा कर दिया और विमान विनिर्माता कंपनी बोइंग से इसकी जांच करने के लिए कहा है। साथ ही इस घटना के बारे में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को सूचना दे दी गई है।

कंट्रोल स्विच ‘रन’ पोजिशन में लॉक रहने में विफल रहा और ‘कटऑफ’ पोजिशन की ओर चला गया, इस तरह की गड़बड़ी विशेष परिस्थितियों में उड़ान के दौरान अनजाने में इंजन बंद होने का कारण बन सकती है।

पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया बोइंग 787 विमान (फ्लाइट एआई171) के दुर्घटनाग्रस्त होने में ईंधन नियंत्रण स्विच में क​थित खामी एक प्रमुख कारक था जिसका अंदाजा जुलाई 2025 में जारी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की प्रारंभिक रिपोर्ट में भी मिला था। इस दुर्घटना में विमान में सवार 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गई थी।

First Published - February 2, 2026 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट