facebookmetapixel
बजट से चीनी उद्योग मायूस: उत्पादन बढ़ा, MSP-एथेनॉल पर राहत नहीं, गन्ना भुगतान का बकाया बढ़ा41% पर ही क्यों अटकी राज्यों की हिस्सेदारी? किसे फायदा, किसे नुकसान?सरकार अगले फाइनैंशियल ईयर में FPO के जरिये LIC में हिस्सेदारी बेचने पर कर रही विचारबजट में ग्रोथ को गति देने को निवेश पर जोर, घाटे का लक्ष्य बताता है सरकार की प्राथमिकता: सीतारमणSTT बढ़ने से Arbitrage Funds का रिटर्न कितना घटेगा? Edelweiss MF ने लगाया अनुमान; देखें कैलकुलेशनFPIs ने भारतीय बाजार से जनवरी में निकाले ₹36,000 करोड़, STT बढ़ोतरी से आगे भी दबाव की आशंकाBudget 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए ₹40,000 करोड़ का फंड, सेमीकंडक्टर हब बनेगा भारतGold-Silver Price Crash: चांदी 4 दिन में ₹2 लाख तक टूटी! सोना भी 24% फिसला; आगे क्या फिर चमकेगा?₹400 के पार जाएगा NTPC? तीन ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाहडिविडेंड और म्युचुअल फंड इनकम पर ब्याज कटौती खत्म, कैसे बढ़ेगा आपका टैक्स बोझ? ₹1 लाख के कैलकुलेशन से समझें

Gold-Silver Price Crash: चांदी 4 दिन में ₹2 लाख तक टूटी! सोना भी 24% फिसला; आगे क्या फिर चमकेगा?

Gold-Silver Price Crash: अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऑल टाइम हाई से चांदी करीब 50 डॉलर और सोना करीब 1,200 डॉलर तक लुढ़का

Last Updated- February 02, 2026 | 4:22 PM IST
Gold Silver Price Crash

Gold-Silver Price Crash: चांदी के दाम जिस तेजी से बढ़े थे। उससे भी ज्यादा तेजी से अब गिर रहे हैं। घरेलू बाजार में चांदी को 3 लाख से 4 लाख रुपये होने यानी एक लाख रुपये बढ़ने में 10 दिन लगे थे। लेकिन 2 लाख रुपये के करीब (1,94,243 रुपये) घटने में महज 4 ही दिन लगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी यह ऑल टाइम हाई से 50 डॉलर तक गिर चुकी है। चांदी के साथ ही सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट आ रही है।

चांदी के भाव 46.24% टूटे

घरेलू बाजार MCX पर चांदी के बेंचमार्क मार्च अनुबंध ने 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। इस दिन के बाद से इसके भाव लगातार गिर रहे हैं। आज इस अनुबंध ने 2,25,805 रुपये प्रति किलो का निचला स्तर छू लिया। इस तरह उच्च स्तर से चांदी के भाव 1,94,243 रुपये यानी 46.24 फीसदी गिर चुकी है। आज इसके भाव कारोबार के दौरान 12 फीसदी तक लुढ़क गए थे। हालांकि बाद में भाव सुधर भी गए। खबर लिखे जाने के समय 23,120 रुपये की गिरावट के साथ 2,42,532 रुपये किलो के पर कारोबार कर रहे थे।

Also Read: रिकॉर्ड ऊंचाई से रिकॉर्ड गिरावट; HDFC से SBI तक टॉप सिल्वर ETF 20% तक टूटे

अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 50 डॉलर से ज्यादा लुढ़क गई है। 29 जनवरी को कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव ने 121.79 डॉलर का ऑल टाइम हाई बनाया था। आज इसके भाव 71.20 डॉलर प्रति औंस के दिन के निचले स्तर तक चले गए। हालांकि बाद में ये सुधरकर 80 डॉलर के करीब पहुंच गई। महज 4 दिन में चांदी के भाव ऑल टाइम हाई से 50.59 डॉलर यानी 41.53 फीसदी तक गिर चुके हैं।

तगड़ी गिरावट के बाद भी चांदी के भाव में मजबूती की उम्मीद

चांदी के भाव उच्चतम स्तर से भले 40 फीसदी से ज्यादा गिर चुके हों। लेकिन विश्लेषकों के मुताबिक इसके भाव सुधारने की उम्मीद अभी भी बनी हुई है। केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया ने बताया कि चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट के कई कारण हैं जैसे ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली, केविन वार्श के फेड चेयरमैन नामित होने के बाद डॉलर में मजबूती की संभावना, चीनी निवेशकों का अब इसकी बिक्री कर मुनाफा कमाने पर जोर आदि। हालांकि शॉर्ट-टर्म में चांदी में गिरावट दिख रही है, लेकिन चांदी के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण अब भी मजबूत है। आपूर्ति की कमी, वित्तीय चिंताएं और वैश्विक अनिश्चितताओं से इस कीमती धातु के भाव में मजबूती को सहारा मिल सकता है।

एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज में रिसर्च हेड (कमोडिटी) वंदना भारती का कहना है कि सोने-चांदी के भाव कहां तक गिरेंगे, इसका अनुमान लगाना फिलहाल आसान नहीं है। लेकिन ये तय है कि लंबी अवधि में चांदी और सोने के भाव तेज हो सकते हैं क्योंकि फंडामेंटल अभी भी मजबूत बने हुए हैं।

Also Read: Budget 2026: सीमा-शुल्क सुधारों से रत्न और आभूषण उद्योग को नई रफ्तार, निर्यात और ई-कॉमर्स को मिलेगा बढ़ावा

सोने में भी आई तेज गिरावट

चांदी के साथ ही सोने में भी बडी गिरावट देखने को मिल रही है। MCX में सोना का वायदा 1,80,779 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। अब यह करीब 44 हजार यानी करीब 24 फीसदी गिरकर 1,37,065 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर दिन के निचले स्तर तक चला गया। बाद में यह सुधरकर खबर लिखे जाने के समय 1,43,823 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

कॉमेक्स पर सोने के वायदा भाव ने 29 जनवरी को 5,586.20 डॉलर का उच्च स्तर छू लिया था। आज यह गिरकर 4,400 डॉलर तक चला गया। हालांकि बाद में यह सुधरकर 4,635.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इस तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव उच्च स्तर से करीब 1,200 डॉलर तक यानी 20 फीसदी गिर चुके हैं।

First Published - February 2, 2026 | 4:18 PM IST

संबंधित पोस्ट