facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

बजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरत

Advertisement

केंद्रीय बजट में जितना अनुमान लगाया गया था, उससे कहीं अधिक सकल बाजार उधारी की घोषणा हुई है। इससे ऋण बाजार में काम करने वाले लोग थोड़े निराश हैं

Last Updated- February 02, 2026 | 10:18 PM IST
Debt Mutual Fund

केंद्रीय बजट में जितना अनुमान लगाया गया था, उससे कहीं अधिक सकल बाजार उधारी की घोषणा हुई है। इससे ऋण बाजार में काम करने वाले लोग थोड़े निराश हैं। 10 वर्षीय सरकारी बॉन्ड, जिन्हें जी-सेक भी कहते हैं, उनसे मिलने वाला रिटर्न बढ़ रहा है। मई 2022 में यह 6.2 प्रतिशत तक गिर गया था लेकिन अब यह 6.7 प्रतिशत से भी ऊपर चला गया है। ऐसे में जो लोग डेट म्युचुअल फंडों में निवेश करते हैं, उन्हें मौजूदा माहौल को देखते हुए अपनी रणनीति में बदलाव करने की जरूरत है।

राजकोष मजबूत करने की कोशिश जारी

अच्छी बात यह है कि बजट में राजकोषीय मजबूती पर ध्यान दिया गया है। ऐक्सिस म्युचुअल फंड की फिक्स्ड आमदनी के प्रमुख देवांग शाह का कहना है कि सरकार ने बजट में लक्ष्य रखा है कि वित्त वर्ष 2026-27 तक राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.3 प्रतिशत होगा, जो वित्त वर्ष 2026 के संशोधित अनुमान से कम है। सरकार का लक्ष्य है कि 2031 तक ऋण-जीडीपी अनुपात को लगभग 50 प्रतिशत तक लाया जाए। इससे पता चलता है कि सरकार ऋण प्रबंधन पर ध्यान दे रही है।

कोटक महिंद्रा परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी (एएमसी) में फिक्स्ड इनकम के प्रमुख अभिषेक बिसेन का कहना है, ‘राजकोषीय घाटे को कम करने की प्रतिबद्धता से लंबी अवधि के ब्याज दर के माहौल को समर्थन मिलता है और भारत की व्यापक स्थिरता में भरोसा बढ़ता है।’ बजट में कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार को बढ़ाने के लिए भी कुछ कदमों की घोषणा की गई। अगर इन्हें अच्छी तरह से लागू किया जाए तो समय के साथ लिक्विडिटी, भागीदारी और मूल्य निर्धारण दक्षता में सुधार हो सकता है।

गैर-बजट से जुड़ा एक और घटनाक्रम जो ऋण बाजारों के लिए अच्छा संकेत है, वह यह है कि पेंशन फंड अपने परिसंपत्ति आवंटन में बदलाव कर रहे थे जिससे इस साल मांग प्रभावित हुई। यूटीआई एएमसी के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष और प्रमुख (फिक्स्ड इनकम) अनुराग मित्तल का कहना है, ‘अब यह सामान्य बात है। पेंशन फंडों की मांग वित्त वर्ष 2027 में सार्थक रूप से बढ़नी चाहिए।’

नकारात्मक: अधिक सकल बाजार उधारी

बजट में वित्तीय वर्ष 2027 के लिए लगभग 17.2 लाख करोड़ रुपये की सकल बाजार उधारी का अनुमान लगाया गया है, जो बाजार की उम्मीदों से अधिक है जो लगभग 16-16.5 लाख करोड़ रुपये आंकी जा रही थी।

शाह का कहना है, ‘बढ़ी हुई संख्या से निकट अवधि में आपूर्ति का दबाव बढ़ता है, खासतौर पर तब जब इसे राज्य विकास ऋणों (एसडीएल) के बड़े निर्गम के साथ इसे जोड़ दिया जाए। इसने 10-वर्षीय सेगमेंट में यील्ड पर ऊपर की ओर दबाव बनाए रखा है।’
हालांकि, कुछ फंड प्रबंधक अंतिम उधार परिणाम को लेकर आशावादी हैं।

10 वर्षीय बॉन्ड की स्थिति

भू-राजनीतिक तनावों ने वैश्विक अनिश्चितता को बढ़ा दिया है। बिसेन का कहना है, ‘भारत पर लगाए गए टैरिफ ने रुपये पर दबाव डाला है। अधिक अनिश्चितता और मुद्रा के मूल्यह्रास के कारण भारतीय बॉन्ड की मांग कम हो गई है और रिटर्न बढ़ा है।’10 साल का बेंचमार्क रिटर्न 6.70-6.90 फीसदी के बीच रहने का अनुमान है।

लंबी अवधि के फंडों में अस्थिरता

वित्त वर्ष 2027 में अधिक उधारी से बॉन्ड यील्ड पर दबाव बढ़ा है। आनंद राठी वेल्थ के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) फिरोज अजीज का कहना है कि 10 वर्षीय सरकारी बॉन्ड का 6.7-6.75 प्रतिशत के आसपास होना आपूर्ति का दबाव दर्शाता है, जो उम्मीद से अधिक रह सकता है और लंबी अवधि के फंडों में अस्थिरता ला सकता है।

Advertisement
First Published - February 2, 2026 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement