facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

FY26 की पहली छमाही में बाजार का प्रदर्शन: सोना-चांदी चमके, रुपया-शेयर नरम

वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने ने 22.1 फीसदी रिटर्न दिया है। चांदी ने 35.8 फीसदी का रिटर्न दिया है

Last Updated- September 30, 2025 | 10:41 PM IST
Sky Gold And Diamonds Stock

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार में मामूली बढ़त दर्ज की गई जिससे रुपये पर भी दबाव पड़ा। हालांकि सोने-चांदी पर निवेशकों ने जमकर दांव लगाया और इनकी चमक खूब बढ़ी। वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने ने 22.1 फीसदी रिटर्न दिया है। चांदी ने 35.8 फीसदी का रिटर्न दिया है।

दूसरी ओर बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स 4.6 फीसदी और निफ्टी 3.7 फीसदी की बढ़त में रहे, जो वित्त वर्ष 2023 की पहली छमाही के बाद से शेयर बाजार का सबसे कमजोर प्रदर्शन है। उस समय दोनों सूचकांकों में लगभग 2 फीसदी की गिरावट आई थी।

हालांकि निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में लगभग 9 फीसदी की वृद्धि हुई। दूसरी ओर डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 4 फीसदी कमजोर होकर 88.8 पर आ गया। घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में 29.4 फीसदी की जोरदार तेजी आई। इसी तरह चांदी में 41.2 फीसदी की तेजी आई। भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने पर खूब दांव लगाया। मौजूदा वित्त वर्ष में रुपया अभी तक 3.7 फीसदी नरम हुआ है जबकि अप्रैल में उसने अच्छी शुरुआत की थी।

वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने ने 22.1 फीसदी का रिटर्न दिया है जो कम से कम 30 वर्षों के बाद पहली छमाही में दर्ज किया गया अब तक का सबसे ज्यादा रिटर्न है। इससे पहले कोविड महामारी के कारण लॉकडाउन वाले वित्त वर्ष 2020-21 की पहली छमाही में चांदी में 66.3 फीसदी की तेजी आई थी।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शेयर बाजार से 37,000 करोड़ रुपये से ज्यादा निकाले और कई ने चीन जैसे अपेक्षाकृत सस्ते बाजारों में अपना पैसा लगाया है। इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगभग 4 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया, जिसमें मुख्य रूप से म्युचुअल फंडों का अहम योगदान रहा।

पहली छमाही के अंत में भारत का कुल बाजार पूंजीकरण 451.6 लाख करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की तुलना में करीब 23 लाख करोड़ रुपये कम है। अलग-अलग सेक्टर की बात करें तो वाहन, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और धातु क्षेत्र ने बेहतर प्रदर्शन किया जबकि आईटी में नरमी आई और निफ्टी आईटी सूचकांक 9 फीसदी गिरावट में रहा।

इक्विनॉमिक्स के संस्थापक जी चोकालिंगम ने कहा, ‘पिछले छह महीने कंपनियों की आय में नरमी और व्यापार शुल्कों को लेकर अनिश्चितता से भरे रहे जिसकी वजह से विदेशी निवेशकों ने अपना निवेश निकालने को तरजीह दी। विश्लेषकों ने कहा कि इस अवधि के दौरान बाजार के कमजोर प्रदर्शन की वजह नरम आय, उच्च अमेरिकी शुल्क और एच-1बी वीजा शुल्क में वृद्धि को बताई। हालांकि उम्मीद है कि दूसरी छमाही में प्रदर्शन में सुधार होगा क्योंकि मूल्यांकन आकर्षक दिख रहा है।

First Published - September 30, 2025 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट