facebookmetapixel
Advertisement
डेटा सेंटर, क्लाउड और फाइनेंशियल सर्विसेज होंगे Airtel के अगले ग्रोथ इंजन, 10 साल में ₹3.3 लाख करोड़ का निवेशUpcoming NFO: पैसा रखिए तैयार! अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए फंड, जानें किस स्कीम में क्या है खास?SIF बना रॉकेट: जून में निवेश 171% उछला, हाइब्रिड स्ट्रैटेजीज की AUM में 72% हिस्सेदारीUS-Iran तनाव व कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, निवेशक इन ट्रिगर्स पर रखें नजरUP के 3 प्रोडक्ट्स को मिला नया GI टैग, मथुरा की कंठी माला और अलीगढ़ के मेटल स्टैच्यू शामिलनई ग्रामीण रोजगार नीति ‘वीबी-जी राम जी’ से बढ़ी राज्यों की चिंता, संकट के समय वित्तीय मदद में आ सकती है कमीMCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटकाEPFO का कंपनियों को बड़ा मौका, बिना सरकारी मंजूरी वाले PF ट्रस्ट को वैलिड करने के लिए आई नई योजनाकतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्स

क्रू मेंबर्स की कमी या तकनीकी दिक्कतें: क्यों उड़ान नहीं भर पा रहें इंडिगो के विमान? 70 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल

Advertisement

बेंगलुरु और मुंबई सहित विभिन्न हवाईअड्डों पर क्रू मेंबर्स की पर्याप्त उपलब्धता न होने से इंडिगो की कई फ्लाइट्स के ऑपरेशन में देरी हुई

Last Updated- December 03, 2025 | 7:21 PM IST
Indigo

क्रू मेंबर्स की कमी के कारण बुधवार को घरेलू एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) की 70 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु और मुंबई सहित विभिन्न हवाईअड्डों पर क्रू मेंबर्स की पर्याप्त उपलब्धता न होने से इंडिगो की कई फ्लाइट्स के ऑपरेशन में देरी हुई।

क्रू मेंबर्स की कमी या तकनीकी दिक्कतें?

इंडिगो ने भी कहा कि उसकी कुछ उड़ानों को रद्द कर दिया गया है जबकि कुछ में देरी हुई हैं। इंडिगो के प्रवक्ता ने बयान में कहा, “पिछले कुछ दिनों में तकनीक से जुड़ी समस्याओं, हवाई अड्डे पर भीड़भाड़ और ऑपरेशन से जुड़े प्रावधानों समेत विभिन्न कारणों से कई उड़ानों में देरी हुई है जबकि कुछ को रद्द करना पड़ा है।”

Also Read: Sanchar Saathi ऐप पहले से इंस्टॉल करना जरूरी नहीं, सरकार ने वापस लिया आदेश

क्रू मेंबर्स की कमी से जूझ रही एयरलाइन

रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने कहा, “फ्लाइड ड्यूटी की समय सीमा (FDTL) मानदंडों का दूसरा चरण लागू होने के बाद से इंडिगो को क्रू मेंबर्स की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण हवाईअड्डों पर उड़ाने रद्द करनी पड़ी और कुछ उड़ानों में काफी देरी हो रही है।”

सूत्र ने कहा कि बुधवार को स्थिति ज्यादा खराब हो गई और बड़ी संख्या में उड़ानों को रद्द करना पड़ा या उनके ऑपरेशन में विलंब हुआ। यह एयरलाइन फिलहाल करीब 2,100 घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन करती है।

इंडिगो की ऑन-टाइम परफ़ॉर्मेंस गिरी

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को छह प्रमुख घरेलू हवाई अड्डों से इंडिगो की ऑन-टाइम परफ़ॉर्मेंस गिरकर 35% पर आ गई। वहीं, एयर इंडिया 67.2%, एयर इंडिया एक्सप्रेस 79.5%, स्पाइसजेट 82.50% और अकासा एयर 73.20% समय पर उड़ान भरने में सफल रहीं।

Also Read: 2025 में कमजोर, लेकिन 2026 में धूम मचाएंगे ये शेयर! कोटक AMC ने बताया कहां करें निवेश

नए FDTL नियमों में क्या है?

नए FDTL नियमों के अनुसार अब पायलटों और क्रू को साप्ताहिक 48 घंटे का आराम, रात की ड्यूटी के घंटों में वृद्धि और रात में अधिकतम दो लैंडिंग (पहले यह सीमा छह थी) की अनुमति होगी। इन नियमों का घरेलू एयरलाइंस जैसे इंडिगो और टाटा ग्रुप की एयर इंडिया ने शुरू में विरोध किया था।

हालांकि एयरलाइंस की आपत्तियों के बावजूद, दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार DGCA ने इन नियमों को लागू किया। लेकिन इन्हें लागू करने में एक साल से ज्यादा की देरी हुई और चरणबद्ध तरीके से लागू किया गया। साथ ही, इंडिगो और एयर इंडिया जैसी कुछ एयरलाइंस को कुछ छूट भी दी गई।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - December 3, 2025 | 6:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement