facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: IREDA से लेकर RIL और Infosys तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स में रखें नजरअगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटाया

पहले घरेलू मांग पूरी करने पर ध्यान देगी टीपी लिंक इंडिया, जल्द शुरू करेगी मैन्युफैक्चरिंग

Advertisement

टीपी लिंक भारत में अपने उत्पाद तीन मूल उपकरण विनिर्माताओं से करवाती है। इनमें ऑप्टिमस भी शामिल है, जो कंपनी के अधिकांश राउटर, कैमरे और अन्य स्विचिंग उपकरण बनाती है

Last Updated- December 03, 2025 | 10:14 PM IST
TP-Link India

उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने वाली टीपी-लिंक अपने भारतीय संयंत्र में उत्पादन शुरू करने वाली है। कंपनी का ध्यान शुरुआती 18 से 24 महीनों तक उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और निगरानी उपकरणों की घरेलू मांग को पूरा करने पर होगा। इसके बाद, कंपनी पश्चिम एशिया और अन्य एशियाई बाजारों में निर्यात पर ध्यान केंद्रित करेगी। कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी विजय अलायलो ने यह जानकारी दी।

अलायलो ने कहा, ‘वैश्विक स्तर पर हमारे वियतनाम, ब्राजील और अमेरिका में कारखाने हैं। हम भारत में भी एक कारखाना खोलने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल, हम राज्य सरकारों से उन सब्सिडी के बारे में बात कर रहे हैं जो वे हमें दे सकते हैं। एक बार यह हो जाने के बाद हम नियामक मंजूरी लेने की दिशा में काम शुरू करेंगे, जिसमें कुछ साल लग सकते हैं। अगले पांच वर्षों में भारत में उत्पादन शुरू करने की योजना है।’

उन्होंने कहा कि भारत में उत्पाद बनाने से कंपनी की लागत भी बचती है, क्योंकि वह वियतनाम और ब्राजील के बजाय भारत से पश्चिम एशियाई देशों को निर्यात कर सकती है, जहां वह फिलहाल इन भौगोलिक क्षेत्रों को निर्यात करती है। उल्लेखनीय है कि फिलहाल, टीपी लिंक भारत में अपने उत्पाद तीन मूल उपकरण विनिर्माताओं से करवाती है। इनमें ऑप्टिमस भी शामिल है, जो कंपनी के अधिकांश राउटर, कैमरे और अन्य स्विचिंग उपकरण बनाती है।

Advertisement
First Published - December 3, 2025 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement