facebookmetapixel
विमान हादसे में राकांपा प्रमुख अजित पवार की मौत, चार अन्य लोगों की भी गई जानराष्ट्रपति मुर्मू का बजट सत्र अभिभाषण: देश की आर्थिक बुनियाद मजबूत, ईयू-एफटीए से रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तारमारुति को दमदार बिक्री से मिली रफ्तार, Q3 में मुनाफा 4.1% बढ़ा, नए लेबर कोड का दिखा असरखपत के रुझान स्थिर, मार्जिन में सुधार के आसार; FMCG में ठोस वृद्धि की आस: मैरिकोIndia-EU FTA में बाजार पहुंच की बाधाओं से निपटने के लिए बनेगा स्पेशन ‘रैपिड रिस्पॉन्स मैकेनिज्म’India EU FTA में वाहन आयात पर सख्ती, टैरिफ कोटा का लाभ सिर्फ चुनिंदा यूरोपीय कंपनियों कोCBAM नियमों से संकट में छोटे स्टील निर्यातक, यूरोपीय बंदरगाहों पर माल जब्त; ऑर्डर रद्दIndia-EU FTA के उत्साह से लगातार दूसरे दिन चढ़े बाजार, सेंसेक्स 487 अंक उछलाEU से भारत सिर्फ 50,000 टन सेब का आयात करेगा, किसानों की आय बनी रहेगी सुरक्षितIndia-EU FTA से फुटवियर-लेदर सेक्टर को बूस्ट, भारतीय फुटवियर उद्योग के जमेंगे पांव

पुतिन की भारत यात्रा: व्यापार असंतुलन, रक्षा सहयोग और श्रमिक गतिशीलता पर होगी अहम चर्चा

2021 के बाद भारत की अपनी पहली यात्रा में पुतिन गुरुवार को 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में ​शिरकत करने राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचेंगे

Last Updated- December 02, 2025 | 11:17 PM IST
Vladimir Putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन की दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों का मुख्य ध्यान भारत-रूस के बीच व्यापार असंतुलन को कम करने पर होगा। इसके साथ ही दोनों देश शुल्क और गैर-शुल्क बाधा दूर करने के उपाय भी तलाशेंगे। इस दौरान भारत के कुशल और अर्ध-कुशल श्रमिकों के रूस आने-जाने को सुविधाजनक बनाने और स्वास्थ्य सेवा में सहयोग बढ़ाने सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

2021 के बाद भारत की अपनी पहली यात्रा में पुतिन गुरुवार को 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में ​शिरकत करने राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचेंगे। अमेरिकी शुल्क को देखते हुए पुतिन की यात्रा महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है।

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि भारत-रूस गतिशीलता समझौते पर पुतिन की यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि यह 2024 में पिछले भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद से सबसे महत्त्वपूर्ण विकास है।

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने आज कहा कि पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोनों प्रतिनिधिमंडल द्विपक्षीय रक्षा संबंधों और असैन्य परमाणु क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा करेंगे।

अमेरिकी शुल्क के कारण हाल के हफ्तों में रूसी कच्चे तेल का भारत का आयात कम हुआ है। पिछले महीने से रूस ने भारत से आलू और अनार का आयात शुरू कर दिया है और समुद्री उत्पादों का भी आयात करने की योजना है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि व्यापार घाटे पर भारत की चिंताओं को दूर करना, छोटे मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टरों में सहयोग और रक्षा और ऊर्जा संबंधों के विस्तार पर चर्चा हो सकती है।

First Published - December 2, 2025 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट