facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Gold silver price today: चांदी ऑल टाइम हाई पर, सोना भी हुआ महंगा; चेक करें आज के रेट

Advertisement

Gold-Silver Price: घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,30,800 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,84,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- December 03, 2025 | 9:38 AM IST
Gold and Silver Price today
Representative Image

Gold and Silver Price Today: चांदी के भाव ने फिर नया रिकॉर्ड बना लिया। सोने के भाव में भी आज तेजी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,30,800 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,84,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 791 रुपये की तेजी के साथ 1,30,550 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,29,759 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,030 रुपये की तेजी के साथ 1,30,789 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,30,955 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,30,550 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें: फेड दर कटौती की उम्मीदों से सोना-चांदी छह हफ्ते के शिखर पर, निवेशकों की खरीद बढ़ी

चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 2,198 रुपये की तेजी के साथ 1,83,799 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,81,601 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,704 रुपये की तेजी के साथ 1,84,305 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,84,727 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,83,000 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने आज 1,84,727 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमके सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,241.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,220.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 34.90 डॉलर की तेजी के साथ 4,255.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 59.16 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 58.70 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.74 डॉलर की तेजी के साथ 59.44 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने आज 59.47 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,30,550 1,29,759 1,30,789
चांदी 1,83,799 1,81,601 1,84,305
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,160.60 4,220.80 4,255.70
चांदी 59.16 58.70 59.44

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

 

Advertisement
First Published - December 3, 2025 | 9:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement