facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

फेड दर कटौती की उम्मीदों से सोना-चांदी छह हफ्ते के शिखर पर, निवेशकों की खरीद बढ़ी

Advertisement

सीएमई के फेडवॉच टूल के अनुसार, बाजार ब्याज दरों में कटौती की 88 फीसदी संभावना जता रहा है। कम उधारी लागत से कोई यील्ड न देने वाले सोने को मदद मिलती है

Last Updated- December 01, 2025 | 10:39 PM IST
Gold and Silver price today

इस महीने अमेरिकी ब्याज दर में कटौती और फेडरल रिजर्व के नेतृत्व की अगुआई में बदलाव की उम्मीदों से सोमवार को सोने की कीमतें छह सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। चांदी ने भी रिकॉर्ड स्तर छुआ। 10.54 बजे (जीएमटी) तक हाजिर सोना 0.6 फीसदी बढ़कर 4,255.04 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो 21 अक्टूबर के बाद का उच्चतम स्तर है। फरवरी डिलिवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.8 फीसदी बढ़कर 4,290.40 डॉलर पर पहुंच गया। चांदी 2.2 फीसदी बढ़कर 57.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई जो पहले 57.86 डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।

यूबीएस विश्लेषक जियोवानी स्टानोवो ने कहा, बाजार के प्रतिभागी अब दिसंबर में फेड दरों में कटौती की उम्मीद कर रहे हैं। साथ ही यह उम्मीद है कि नया एफओएमसी चेयरमैन नरम रुख वाला होगा यानी सोने में निवेश मांग में मददगार। इसी कारक से चांदी में इजाफा होगा। अगले साल चांदी की औद्योगिक मांग भी बढ़ने की उम्मीद है।

सीएमई के फेडवॉच टूल के अनुसार, बाजार ब्याज दरों में कटौती की 88 फीसदी संभावना जता रहा है। कम उधारी लागत से कोई यील्ड न देने वाले सोने को मदद मिलती है। व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार केविन हैसेट ने रविवार को कहा था कि अगर उन्हें चुना जाता है तो उन्हें अगले फेड चेयरमैन के रूप में काम करने में खुशी होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की तरह हैसेट का भी मानना ​​है कि ब्याज दरें कम होनी चाहिए।

Also Read: मारुति का चेतावनी: अनुचित CO₂ नॉर्म्स से भारत में पकड़ वाली छोटी कारों का भविष्य खतरे में

वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने कहा कि ट्रंप क्रिसमस से पहले नए चेयरमैन की घोषणा कर सकते हैं। बुधवार को जारी होने वाली नवंबर की एडीपी रोजगार रिपोर्ट और शुक्रवार को जारी होने वाले अमेरिकी व्यक्तिगत उपभोग व्यय के सितंबर के आंकड़े फेड की नीति के बारे में बाजार को और संकेत दे सकते हैं।

Also Read: नवंबर में यात्री वाहनों की बिक्री में 20.7% उछाल, जीएसटी कटौती और मांग ने दिया बड़ा सहारा

इस बीच, अमेरिकी डॉलर दो हफ्ते के निचले स्तर पर आ गया, जिससे अन्य मुद्राधारकों के लिए डॉलर-मूल्य वाली बुलियन सस्ती हो गई। स्टॉनोवो ने कहा, हमें उम्मीद है कि अगले साल सोना बढ़कर 4,500 डॉलर प्रति औंस और चांदी बढ़कर 60 डॉलर प्रति औंस हो जाएगी। अन्य कीमती धातुओं में प्लैटिनम 1.6 फीसदी बढ़कर 1,698.85 डॉलर पर पहुंच गया जबकि पैलेडियम 1.7 फीसदी के इजाफे के साथ 1,475.02 डॉलर पर टिका।

Advertisement
First Published - December 1, 2025 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement