facebookmetapixel
Advertisement
बैंकों के कॉर्पोरेट लोन में आया उछाल, कार्यशील पूंजी की बढ़ती मांग से ऋणदाताओं की चांदीस्मॉलकैप और मिडकैप पर और दबाव संभव, बाजार ‘कंसंट्रेशन साइकल’ के बीच मेंस्टील सेक्टर में निवेश की बाढ़: 55 कंपनियों ने 11,887 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स के लिए किए समझौतेITR फॉर्म में नहीं होगा बदलाव: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पुराने फॉर्म से ही भरा जाएगा टैक्स रिटर्नउतार-चढ़ाव बढ़ा तो खुदरा निवेशक पीछे हटे, शेयरों में हिस्सेदारी 4 साल के निचले स्तर पर; MF का दबदबा बढ़ाSTT बढ़ा, कितना घटेगा आपके Arbitrage Funds का रिटर्न?Share Market: Sensex–Nifty में दूसरी दिन भी तेजी, India-US Trade Deal से बाजार उत्साहितBajaj Finserv AMC ने उतारा लो ड्यूरेशन फंड, ₹1,000 से SIP शुरू; किसे करना चाहिए निवेशExplainer: सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत सैलरी-पेंशन पर मांगे गए सुझाव, आपके लिए इसमें क्या है?डीमैट म्युचुअल फंड निवेश होगा आसान: SWP-STP के लिए SEBI की नई सुविधा से बदलेगा खेल

टाटा मोटर्स PV ने तमिलनाडु प्लांट से शुरू किया प्रोडक्शन, ₹9,000 करोड़ का करेगी निवेश

Advertisement

TMPV और उसकी सहयोगी इकाई जैगुआर लैंड रोवर (JLR) ने तमिलनाडु के रणिपेट जिले के पनापक्कम प्लांट में ऑपरेशन शुरू होने की घोषणा की।

Last Updated- February 09, 2026 | 4:16 PM IST
Tata Motors
Representational Image

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) ने सोमवार को कहा कि वह तमिलनाडु में स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में करीब 9,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों की जरूरतें पूरी करने के लिए अगले 5–7 साल में सालाना उत्पादन क्षमता 2.5 लाख यूनिट तक बढ़ाई जाएगी। कंपनी और उसकी सहयोगी इकाई जैगुआर लैंड रोवर (JLR) ने तमिलनाडु के रणिपेट जिले के पनापक्कम प्लांट में परिचालन शुरू होने की घोषणा की।

TMPV के मुताबिक, यह प्लांट एक ग्रीनफील्ड परियोजना का पहला चरण है, जहां नेक्स्ट-जेन व्हीकल्स, जिनमें इलेक्ट्रिक कारें (EV) भी शामिल हैं, TMPV और JLR दोनों ब्रांड्स के लिए बनाए जाएंगे। इस प्लांट से निकलने वाला पहला व्हीकल JLR का लोकल रूप से निर्मित रेंज रोवर इवोक है।

कंपनी ने कहा कि उत्पादन को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा और अगले 5–7 वर्षों में यह प्लांट अपनी पूरी डिजाइन की गई क्षमता यानी सालाना 2.5 लाख कारें बनाने लगेगा। ये वाहन भारत और विदेशों दोनों बाजारों के लिए होंगे।

TMPV ने बताया कि इस प्लांट को आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार बनाने के लिए कुल 9,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस प्लांट से 5,000 से ज्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने की संभावना है। इसके साथ ही यह कौशल विकास को बढ़ावा देगा और सहायक उद्योगों (एंसिलरी इकोसिस्टम) के विकास में मदद करेगा।

टाटा समूह का एक अहम कदम: एन. चंद्रशेखरन

टाटा संस और TMPV के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि पनापक्कम प्लांट की शुरुआत भारत को सस्टेनेबल और भविष्य के लिए तैयार मैन्युफैक्चरिंग में आगे बढ़ाने की दिशा में टाटा समूह का एक अहम कदम है। उन्होंने तमिलनाडु के साथ टाटा समूह की लंबे समय से चली आ रही साझेदारी पर भी गर्व जताया।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा कि यह प्लांट राज्य में विश्वस्तरीय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के विस्तार का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य ऐसे उद्योगों का समर्थन करता रहेगा जो रोजगार पैदा करें, नवाचार को बढ़ावा दें और तमिलनाडु को भारत का प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग और मोबिलिटी हब बनाएं।

Advertisement
First Published - February 9, 2026 | 4:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement