facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

बैंकों के कॉर्पोरेट लोन में आया उछाल, कार्यशील पूंजी की बढ़ती मांग से ऋणदाताओं की चांदी

Advertisement

देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने होलसेल ऋण में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी

Last Updated- February 09, 2026 | 9:52 PM IST
Small Finance Bank stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत के प्रमुख ऋणदाताओं के कॉरपोरेट बही खाते में मामूली वृद्धि के दौर के बाद अब जबरदस्त वृद्धि नजर आ रही है। आर्थिक गतिविधियों ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में सुधार के बाद जोर पकड़ा और इससे कंपनियों को अधिक कार्यशीली पूंजी की जरूरत पड़ी। ऐसी स्थिति में कंपनियों ने बैंकों की ओर रुख किया। इसका कारण यह भी था कि कॉरपोरेट बॉन्ड मार्केट उच्च स्तर पर कायम है।

देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने होलसेल ऋण में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी। इसका मुख्य कारण सेवा क्षेत्र, पेट्रोलियम व पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र व अन्य क्षेत्रों में वृद्धि थी। इसके अलावा स्टेट बैंक का मजबूत कॉरपोरेट ऋण 7.9 लाख करोड़़ रुपये था। इसमें वह ऋण भी शामिल था जो मंजूर हो गया है लेकिन इसे लिया या स्वीकार नहीं किया गया है।

एसबीआई के चेयरमैन सीएस शेट्टी के अनुसार आर्थिक गतिविधियों ने वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में जीएसटी सुधार के कारण जोर पकड़ा। इससे कार्यशील पूंजी के ऋण का बेहतर इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा, ‘एसबीआई बदलती परिस्थितियों का लाभ लेने की स्थिति में है।’

बैंक ऑफ बड़ौदा की होलसेल बुक में सालाना आधार पर 8.1 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 4.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। बैंक का लक्ष्य होलसेल बुक में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि को हासिल करना है। बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी व सीईओ देबदत्त चंद के अनुसार बैंक के 75,000 करोड़ रुपये के ऋण पाइप लाइन में हैं। बैंक ऑफ इंडिया का कॉरपोरेट बुक सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ा है। बैंक की कॉरपोरेट पाइप लाइन में 65,000 करोड़ रुपये हैं।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की कॉरपोरेट बुक में तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 14.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एमडी व सीईओ निधु सक्सेना ने बताया, ‘हमने हरित फाइनैंसिंग, नवीकरणीय ऊर्जा की परियोजनाओं पर पर्याप्त कार्य किया है।’

इसके अलावा निजी क्षेत्र के बैंकों  में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिन्द्रा और अन्य की कॉरपोरेट बुक में तेजी से वृद्धि हुई।

Advertisement
First Published - February 9, 2026 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement