facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

फार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरत

Advertisement

फार्मास्युटिकल उद्योग के प्रमुखों द्वारा दवा मंजूरियों में होने वाले विलंब को दूर करने और नियामकीय ढांचे को सरल बनाने की वकालत की गई है

Last Updated- February 09, 2026 | 10:47 PM IST
Pharma Sector
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

देश के फार्मास्युटिकल उद्योग के दिग्गजों ने तीव्र, सरल तथा और ज्यादा भरोसेमंद नियमन की जोरदार वकालत की है। उन्होंने आगाह किया कि मंजूरियों में देरी, क्लीनिकल परीक्षणों का कमजोर बुनियादी ढांचा और भारतीय नवाचार की घरेलू स्तर पर खराब स्वीकार्यता इस क्षेत्र को ऐसे समय में पीछे खींच रही है, जब वैश्विक प्रतिस्पर्धी, खास तौर पर चीन, मूल्य श्रृंखला में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

मेड इन इंडिया – द स्टोरी ऑफ देश बंधु गुप्ता, ल्यूपिन ऐंड इंडियन फार्मा’ किताब की लॉन्चिंग पर भारतीय फार्मा के इतिहास और भविष्य पर समूह चर्चा के दौरान उद्योग के दिग्गजों ने कहा कि अगर भारत जेनेरिक प्रधान प्रारूप से ज्यादा मूल्य वाले नवाचार की ओर बढ़ना चाहता है, तो उसे तुरंत अपने नियामकीय तंत्र में सुधार करना होगा।

उद्योग के इन दिग्गजों में सन फार्मा के प्रबंध निदेशक दिलीप सांघवी, सिप्ला के चेयरमैन डॉ. यूसुफ हामिद, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के प्रबंध निदेशक जीवी प्रसाद, ल्यूपिन की मुख्य कार्य अधिकारी विनीता गुप्ता और यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलजी (यूडीसीटी) में प्रोफेसर डॉ. एमएम शर्मा शामिल थे।

उद्योग के दिग्गजों ने बताया कि किस तरह नियामकीय देरी, खास तौर पर क्लीनिकल परीक्षणों की मंजूरी में विलंब, भारतीय कंपनियों को शुरुआती चरण वाले अध्ययन विदेशों में करने के लिए मजबूर कर रही है।  

सांघवी ने कहा कि भारत में मंजूरी मिलने से पहले चरण-1 के परीक्षण अक्सर बेल्जियम या ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में पूरे हो जाते हैं, जिससे यह पता चलता है कि अगर देश नवाचार का हब बनना चाहता है तो प्रक्रिया को आसान बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार के हालिया कदम इस इरादे का संकेत देते हैं, जिनमें उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन की तर्ज पर पीआरआईपी योजना और 1,000 क्लीनिकल परीक्षण केंद्रों सेंटर को प्रमाणपत्र देने की योजना शामिल है, लेकिन अहम बात इन पर अमल करना है।

Advertisement
First Published - February 9, 2026 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement