बाजार

Stocks to Watch today: Airtel, Kalyan Jewellers, IREDA, आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स

गिफ्ट निफ्टी और एशियाई बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच Q3 नतीजों और कॉरपोरेट अपडेट्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- February 09, 2026 | 8:44 AM IST

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूत रहने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी के संकेत बता रहे हैं कि बाजार हरे निशान में खुल सकता है। सुबह करीब 8:15 बजे गिफ्ट निफ्टी 25,928 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो करीब 192 अंकों या 0.75 फीसदी की तेजी दिखाता है।

एशियाई बाजारों की मजबूती भी घरेलू बाजार को सहारा दे सकती है। जापान में प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची की ऐतिहासिक जीत के बाद वहां का शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में जापान का निक्केई 225 चार फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी करीब 4.6 फीसदी तक मजबूत हुआ, जबकि चीन का CSI 300 इंडेक्स करीब 1.4 फीसदी ऊपर कारोबार करता नजर आया।

आज आएंगे Q3 नतीजे

सोमवार को कई बड़ी कंपनियां अपनी तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी, जिन पर निवेशकों की खास नजर रहेगी। इनमें Zydus Lifesciences, Aurobindo Pharma, All Time Plastics, Amber Enterprises India, Bajaj Electricals, Bata India, Enviro Infra Engineers, PNGS Gargi Fashion Jewellery, GlaxoSmithKline Pharmaceuticals, Happiest Minds Technologies, Navin Fluorine International, PN Gadgil Jewellers, Ramco Cements, Sun Pharma Advanced Research Company, Trident और Vadilal Industries शामिल हैं।

Tata Steel के नतीजों से बढ़ा जोश

Tata Steel ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 723 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 2,688.7 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस दौरान कंपनी की आय भी 6.3 फीसदी बढ़कर 57,002.4 करोड़ रुपये रही।

Sula Vineyards के नतीजों ने किया निराश

Sula Vineyards के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 67.6 फीसदी गिरकर 9.10 करोड़ रुपये रह गया। वहीं कंपनी की आय भी करीब 9.87 फीसदी घटकर 180.4 करोड़ रुपये रही।

SBI ने बनाया नया रिकॉर्ड

देश के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने तीसरी तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा दर्ज किया है। बैंक का शुद्ध मुनाफा 24.5 फीसदी बढ़कर 21,028 करोड़ रुपये हो गया है। इसी दौरान बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम भी 9 फीसदी बढ़कर 45,190 करोड़ रुपये पहुंच गई।

Kalyan Jewellers में तेज बढ़त

Kalyan Jewellers के लिए यह तिमाही काफी मजबूत रही है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 90 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 416.30 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में भी 42 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है और यह 10,343.42 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

Tata Chemicals का बड़ा निवेश

Tata Group की कंपनी Tata Chemicals ने तमिलनाडु में एक नया ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने का फैसला किया है। इस परियोजना में कंपनी करीब 515 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे क्षमता बढ़ाने और सप्लाई चेन को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Hindustan Zinc की नई तकनीक

Hindustan Zinc ने अक्षय ऊर्जा भंडारण के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च के साथ मिलकर जिंक आयन बैटरी का एक स्थिर और भरोसेमंद प्रोटोटाइप विकसित किया है, जो बड़े स्तर पर ऊर्जा भंडारण में काम आ सकता है।

PFC और REC के विलय की तैयारी

Power Finance Corporation के बोर्ड ने REC में 52.63 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी है। इसके बाद PFC और REC का विलय होगा और दोनों कंपनियां होल्डिंग और सब्सिडियरी के तौर पर काम करेंगी। इस फैसले पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी।

IRB Infrastructure की टोल कमाई बढ़ी

IRB Infrastructure की टोल से होने वाली आय में जनवरी महीने में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी की कुल टोल कमाई सालाना आधार पर 21.4 फीसदी बढ़कर 335.3 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 276.1 करोड़ रुपये थी।

Bharti Airtel का सरकार से अनुरोध

Bharti Airtel ने एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू यानी AGR बकाया को लेकर सरकार से राहत की मांग की है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने दूरसंचार विभाग से वही सुविधा मांगी है, जो पहले Vodafone Idea को दी गई थी।

Mahindra Lifespace को मिला नया निवेश

Mahindra Lifespace Developers के लिए यह एक अहम घटनाक्रम है। चेन्नई में महिंद्रा के इंडस्ट्रियल पार्क में Mitsubishi Electric India का एयर कंडीशनर और कंप्रेसर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू हो गया है। यह प्रोजेक्ट जापान की Sumitomo Corporation के साथ जॉइंट वेंचर का हिस्सा है।

IREDA की फंड जुटाने की योजना

Indian Renewable Energy Development Agency यानी IREDA ने फंड जुटाने की बड़ी योजना को मंजूरी दी है। कंपनी के बोर्ड ने करीब 2,994 करोड़ रुपये जुटाने के लिए QIP के जरिए शेयर जारी करने का फैसला किया है।

Aurobindo Pharma पर USFDA की नजर

Aurobindo Pharma की सहायक कंपनी Eugia Pharma Specialities की तेलंगाना स्थित यूनिट में अमेरिकी दवा नियामक USFDA ने निरीक्षण किया है। इस खबर पर फार्मा शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।

BEML लगाएगी नया रेल प्लांट

सरकारी कंपनी BEML ने मध्य प्रदेश के उमरिया में एक नए ग्रीनफील्ड रेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में 1,500 करोड़ रुपये निवेश को मंजूरी दी है। इस प्लांट का नाम ‘BRAHMA’ रखा गया है और इससे कंपनी की रेल सेगमेंट में मौजूदगी और मजबूत होने की उम्मीद है।

First Published : February 9, 2026 | 8:37 AM IST