facebookmetapixel
Advertisement
NSE IPO का साइज घटकर ₹25,000 करोड़ हो सकता है, शेयर बेचने से पीछे हटे कुछ निवेशकReliance Share: अगले 6 महीने में तीन बड़े ट्रिगर, ब्रोकरेज को 33% तेजी की उम्मीदIT शेयर में भारी बिकवाली! निफ्टी IT 4% टूटा, कोफोर्ज में 9% की गिरावट; एक्सपर्ट क्या बोले?भारत की कार्बन क्रेडिट स्कीम को यूके से मिली मंजूरी, निर्यातकों के लिए इसके क्या मायने हैं?वायर-केबल शेयरों में बढ़ा मुकाबला! अल्ट्राटेक की एंट्री के बाद इन 3 शेयरों पर ब्रोकरेज ने बदली चालNSE के सस्ते IPO की खबर से BSE में खलबली! शेयर 4% टूटा, ब्रोकरेज ने बताया अगला टारगेटअदाणी के एयरपोर्ट कारोबार पर बड़ा दांव! ब्लैकरॉक-टेमासेक लगाएंगे ₹9,825 करोड़कोफोर्ज में बड़ा फेरबदल! चेयरमैन ओपी भट्ट ने दिया इस्तीफा, आंतरिक ऑडिट में बोर्ड रिपोर्ट से जुड़ी खामियां सामने आईंEPFO ने आसान किया पीएफ निकालना! 3 कैटेगरी में बंटे नए नियम, बीमारी से घर तक के लिए ऐसे मिलेगा पैसाशेयर बाजार में हाहाकार! 3 दिन में निवेशकों के ₹3.12 लाख करोड़ डूबे; अब आगे क्या?

AI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्ट

Advertisement

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि बेंगलूरु में कुछ मामलों में लोगों से पंजीकरण शुल्क मांगा गया है

Last Updated- February 09, 2026 | 10:58 PM IST
artificial intelligence
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

इंडिया एआई मिशन ने एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने जा रहे सभी अंशधारकों और प्रतिभागियों को चेताया है कि 16 फरवरी से नई दिल्ली में होने जा रहे इस आयोजन में भागीदारी, पंजीयन या बोलने का कोई शुल्क निर्धारित नहीं है।

मिशन ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा, ‘यह इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की ओर से जारी एक आधिकारिक अलर्ट है। जो समिट के नाम पर की जा रही धोखाधड़ी गतिविधियों से संबंधित है। पंजीकरण, भागीदारी या वक्ता बनने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता। किसी भी प्रकार का धन मांगने वाला संचार नकली है और उसे नजरअंदाज कर रिपोर्ट किया जाना चाहिए।’

यह संदेश इसलिए जारी किया गया कि इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों को इस बारे में जानकारी मिली थी कि कुछ ऐसे मामले हुए हैं जहां वक्ताओं और प्रतिभागियों से पंजीयन के लिए शुल्क की मांग की गई।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि बेंगलूरु में कुछ मामलों में लोगों से पंजीकरण शुल्क मांगा गया है। उन्होंने कहा कि कोई पंजीकरण शुल्क नहीं है और राज्य सरकार और कानून प्रवर्तन अधिकारियों से इस मामले की जांच करने को कहा गया है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि कुछ विदेशी प्रतिनिधियों से भी उनके दस्तावेजों को ‘सत्यापित’ करने के लिए मामूली शुल्क मांगा गया है ताकि उनके पंजीकरण को शीघ्रता से पूरा किया जा सके।

अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, एनवीडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्याधिकारी जेनसन हुआंग, गूगल डीपमाइंड के सह संस्थापक और सीईओ डेमिस हासाबिस, क्वालकॉम के सीईओ क्रिस्टियानो अमोन, एंथ्रोपिक के सीईओ डेरियो एमोडेई, गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष बिल गेट्स तथा कई अन्य दिग्गज इस समिट में बोलने वाले हैं।

इस पांच दिवसीय समिट के दौरान, अपेक्षा है कि सरकार वैश्विक हितधारकों को नवीनतम स्वदेशी नवाचार प्रदर्शित करेगी, जिसमें घरेलू बड़े और छोटे भाषा मॉडल विकसित करने में अब तक की प्रगति भी शामिल होगी।

Advertisement
First Published - February 9, 2026 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement