facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

चाय निर्यात में भारत का नया कीर्तिमान: 2025 में एक्सपोर्ट ने छुआ रिकॉर्ड स्तर, आय ₹8,488 करोड़ के पार

Advertisement

भारत ने वर्ष 2025 में (जनवरी-दिसंबर)  2,804 लाख किलोग्राम चाय का निर्यात किया जबकि यह उससे पिछले साल की समान अवधि में निर्यात 2,561.7 लाख किलोग्राम था

Last Updated- February 09, 2026 | 10:00 PM IST
Tea garden
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत का चाय निर्यात रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। यह उछाल ईरान व इराक से मजबूत खरीद के साथ चीन से मांग बढ़ने के कारण आई है। भारतीय चाय बोर्ड के अस्थायी आंकड़ों से पता चलता है कि भारत ने वर्ष 2025 में (जनवरी-दिसंबर)  2,804 लाख किलोग्राम चाय का निर्यात किया जबकि यह उससे पिछले साल की समान अवधि में निर्यात 2,561.7 लाख किलोग्राम था। निर्यात से आय जनवरी-दिसंबर 2024 के 7,167.41 करोड़ रुपये से बढ़कर जनवरी दिसंबर 2025 में 8,488.43 करोड़ रुपये हो गई थी।

उद्योग से प्राप्त देश-वार निर्यात आंकड़ों से यूएई, इराक और चीन को होने वाले निर्यात में तेज उछाल दिखा है जबकि रूस और अमेरिका की खरीद में गिरावट देखी गई। टी बोर्ड के डिप्टी चेयरपर्सन सी मुरुगन ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘यह भारत से चाय के निर्यात का उच्चतम स्तर है और इस उपलब्धि के लिए निर्यातक बधाई के पात्र हैं।’

एशियन टी कंपनी के निदेशक मोहित अग्रवाल ने कहा कि भारत की चाय निर्यात 28 करोड़ किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। उन्होंने कहा, ‘टी बोर्ड के नेतृत्व में निर्यातकों ने सोच समझकर जोखिम उठाया। उन्होंने मध्य पूर्व एशिया के बाजार – ईरान, इराक और तुर्की में अपनी पैठ बढ़ाई। इस क्रम में भारतीय निर्यातकों ने इस क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति में उथल-पुथल होने के बावजूद निर्यात किया।’

लाभ पारंपरिक चाय के निर्यात से हुआ है जबकि सीटीसी चाय का निर्यात स्थिर रहा है। अग्रवाल ने बताया, ‘असम की पारंपरिक चाय के कारण प्रमुख तौर पर वृद्धि हुई।’

आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी दिसंबर 2025 में इराक को निर्यात 525.9 लाख किलोग्राम था जबकि वर्ष 2024 की इस अवधि में 404.7 लाख किलोग्राम चाय का निर्यात हुआ था। यूएई को चाय का निर्यात 2025 में बढ़कर 507.1 लाख किलोग्राम हो गया था जबकि यह बीते वर्ष 434.8 लाख किलोग्राम था। ईरान को 2025 में 112.5 लाख किलोग्राम चाय का निर्यात हुआ जबकि 2024 में 92.5 लाख किलोग्राम चाय का निर्यात हुआ। ईरान को ज्यादातर चाय यूएई के जरिए भेजी गई थी। यूएई एक प्रमुख निर्यात केंद्र है।

निर्यात के मामले से सबसे बड़ा आश्चर्य चीन था – भारत का चाय निर्यात जनवरी से दिसंबर 2025 के दौरान 161.3 लाख किलोग्राम था जबकि 2024 की अवधि में 62.4 लाख किलोग्राम था।

मुरुगन ने बताया कि जब अमेरिका ने पारस्परिक और दंडात्मक शुल्क लगाए तो निर्यातकों ने गैर-पारंपरिक बाजारों की ओर रुख किया। उन्होंने कहा, ‘अमेरिका में गिरावट की भरपाई चीन ने की। निर्यातकों ने अपना शोध किया, चीन को अवसर के रूप में पहचाना और चीनी दूतावास बहुत सक्रिय था।’

Advertisement
First Published - February 9, 2026 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement