facebookmetapixel
Advertisement
रनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफा

महंगी होंगी टाटा की कारें, आने वाले हफ्तों में बढ़ेंगे दाम

Advertisement

बढ़ती कमोडिटी लागत के दबाव में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स आने वाले हफ्तों में कारों की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में है।

Last Updated- February 08, 2026 | 12:32 PM IST
TATA Motors
Representative Image

देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल इकाई (TMPVL) आने वाले कुछ हफ्तों में अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ शैलेश चंद्रा ने कहा है कि लगातार बढ़ती कमोडिटी कीमतों के कारण लागत पर दबाव बना हुआ है, जिसके चलते दाम बढ़ाना जरूरी हो गया है।

एक तिमाही नतीजों के बाद आयोजित अर्निंग्स कॉल में शैलेश चंद्रा ने बताया कि पिछले करीब एक साल से कंपनी को कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ रहा है। खास तौर पर कीमती धातुओं, कॉपर और अन्य इनपुट कॉस्ट में लगातार इजाफा हुआ है। उनके मुताबिक, कमोडिटी कीमतों में बढ़ोतरी का कुल असर कंपनी के राजस्व पर करीब 2 प्रतिशत या उससे अधिक का पड़ा है।

उन्होंने स्पष्ट संकेत देते हुए कहा कि कंपनी कीमतें बढ़ाने की तैयारी में है और इसकी औपचारिक घोषणा आने वाले हफ्तों में की जाएगी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी।

उधर, देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया भी इस स्थिति की समीक्षा कर रही है। कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि कीमती धातुओं के दामों में बेहद तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। उन्होंने संकेत दिए कि अगर लागत को एक सीमा तक समायोजित करना संभव नहीं हुआ, तो इसका बोझ ग्राहकों पर डालना पड़ेगा।

वहीं, हुंडई मोटर इंडिया ने पहले ही जनवरी महीने में कीमतें बढ़ा दी हैं, जिसमें मुख्य रूप से वेन्यू मॉडल शामिल रहा। कंपनी के हेड – इन्वेस्टर रिलेशंस, हरिहरन केएस ने कहा कि आगे भी कमोडिटी बाजार में जारी उतार-चढ़ाव पर नजर रखी जाएगी, क्योंकि मौजूदा समय में धातुओं और कच्चे माल की कीमतों में काफी अस्थिरता बनी हुई है।

कुल मिलाकर, बढ़ती लागत का असर अब ऑटो सेक्टर में साफ दिखने लगा है और आने वाले दिनों में ग्राहकों को नई कार खरीदने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।

– पीटीआई इनपुट के साथ

Advertisement
First Published - February 8, 2026 | 12:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement