facebookmetapixel
Advertisement
ऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेज

MCap: शेयर बाजार की रफ्तार ने बढ़ाई दौलत, 8 दिग्गज कंपनियों की वैल्यू में ₹4.55 लाख करोड़ की छलांग

Advertisement

पिछले सप्ताह शेयर बाजार की तेजी से टॉप-10 में शामिल 8 कंपनियों की बाजार पूंजीकरण में करीब 4.55 लाख करोड़ रुपये की बढ़त हुई, जबकि आईटी शेयरों पर दबाव बना रहा।

Last Updated- February 08, 2026 | 2:55 PM IST
m cap
Representative Image

Market capitalization: पिछले सप्ताह शेयर बाजार में आई तेज़ी का असर देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों पर साफ़ तौर पर देखने को मिला। शीर्ष 10 कंपनियों में से 8 कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इस बढ़त में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे रही।

सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 2,857.46 अंक यानी 3.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। बाजार की इस सकारात्मक चाल ने निवेशकों की संपत्ति में बड़ा इजाफा किया।

टॉप-10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्य में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस ऐसी कंपनियां रहीं, जिनका बाजार पूंजीकरण इस दौरान घटा।

इन आठ कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्य बढ़कर करीब 4,55,336 करोड़ रुपये हो गया।

सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ, जिसके बाजार पूंजीकरण में लगभग 1.42 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही कंपनी का कुल बाजार मूल्य बढ़कर करीब 19.63 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के निवेशकों के लिए सप्ताह राहत भरा रहा। कंपनी की बाजार हैसियत में करीब 64,926 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ, जिससे इसका कुल मार्केट कैप बढ़कर लगभग 5.70 लाख करोड़ रुपये हो गया।

टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज भारती एयरटेल ने भी शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी की वैल्यू में 52,500 करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई और इसका बाजार पूंजीकरण 11.62 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट वैल्यू में भी लगभग 52,477 करोड़ रुपये का उछाल देखा गया।

फाइनेंशियल सेक्टर की अन्य बड़ी कंपनियों में बजाज फाइनेंस की बाजार कीमत करीब 48,660 करोड़ रुपये बढ़ी, जबकि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की वैल्यू में लगभग 45,461 करोड़ रुपये का इजाफा दर्ज किया गया।

इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप में 32,350 करोड़ रुपये की मजबूती आई और हिंदुस्तान यूनिलीवर की वैल्यू भी करीब 17,058 करोड़ रुपये बढ़ी।

हालांकि, आईटी सेक्टर के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) की बाजार वैल्यू में लगभग 88,173 करोड़ रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह इंफोसिस के मार्केट कैप में भी करीब 63,463 करोड़ रुपये की कमी आई।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर टेक कंपनियों में कमजोरी, ऊंचे वैल्यूएशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेज विकास से जुड़ी चिंताओं के चलते आईटी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।

मार्केट वैल्यू के लिहाज से अब भी रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद क्रमशः एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर शीर्ष कंपनियों की सूची में शामिल हैं।

Advertisement
First Published - February 8, 2026 | 1:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement