facebookmetapixel
Advertisement
Jefferies के Chris Wood का बड़ा पोर्टफोलियो बदला! HDFC Bank और PB Fintech की जगह MCX और Lenskart को किया शामिलकच्चे तेल में तेजी, ब्रेंट 83 डॉलर के पार; मिडिल ईस्ट में तनाव से सप्लाई की चिंता बढ़ीStocks To Watch Today: Alkem, Dabur से KPIT तक कई बड़े अपडेट, आज इन शेयरों में रह सकती है जबरदस्त हलचलग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टम

जल्द मेरठ से दिल्‍ली के बीच दौड़ेगी RAPIDX, जानिए कहां-कहां होंगे 180 की स्पीड से चलने वाली ट्रेन के स्टेशन

Advertisement
Last Updated- May 15, 2023 | 4:50 PM IST

देश में रेलवे समेत मेट्रो और रैपिड रेल का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। इससे न सिर्फ लोकल यात्रा में सफर करने वालों को सुकून मिलेगा बल्कि सबसे ज्यादा फायदा एक शहर से दूसरे शहर में यात्रा करने वालों को होगा।

देश की कई रुट पर वंदे भारत ट्रेन दौड़ाए जाने के बाद अब बारी रैपिड रेल (RAPIDX) चलाने की है। मेरठ से दिल्‍ली तक दौड़ाने के लिए इस ट्रेन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके ट्रैक का निर्माण भी अंतिम चरण में चल रहा है।

साहिबाबाद से दुहाई तक इस साल जून तक 17 किलोमीटर का स्‍ट्रेच मार्ग पूरा भी हो जाएगा। हालांकि, 3 और स्‍टेशन सराय काले खां, न्‍यू अशोक नगर और आनंद विहार पर संचालन 2025 में शुरू हो सकता है।

वंदे भारत एक्सप्रेस से भी तेज दौड़ेगी मेरठ-दिल्ली के बीच रैपिड रेल, लगेंगे सिर्फ 40 मिनट

रैपिड रेल की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्पीड है।ट्रेन की अधिकतम गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। हालांकि परिचालन के दौरान इसकी स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।

वहीं, वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड भी 180 किलोमीटर प्रति घंटा है लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे सिर्फ 130 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जाता है। इस कॉरिडोर की कुल लंबाई 82 किमी है, जिसमें से 14 किमी का हिस्सा दिल्ली में, जबकि 68 किमी यूपी में है।

Advertisement
First Published - May 15, 2023 | 4:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement