facebookmetapixel
Advertisement
Bajaj Finance Q1FY27 results: मुनाफा 27.4% बढ़कर ₹5,986 करोड़; AUM में 23.9% की बढ़ोतरीVedanta Q1FY27 results: कमजोर रुपये और महंगी धातुओं से मुनाफा 72% उछला, ₹5,473 करोड़ पहुंचाGold Demand: पीएम मोदी की अपील और महंगे सोने का असर, मांग 6% घटी; पर बरकरार रहा निवेशकों का भरोसा5paisa Capital खरीदेगी Trendlyne: ₹207 करोड़ में हुई डील, बनेगा देश का पहला AI-फर्स्ट ब्रोकरM&M Q1 Results: दमदार नतीजों से शेयर में आई तेजी, दिन के निचले स्तर से 4% से ज्यादा उछला स्टॉकआधार, पैन या पासपोर्ट गुम होने पर क्या करें? नया डॉक्यूमेंट पाने का आसान तरीकाJuniper Green Energy IPO: आज से खुला ₹1,800 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, लॉट साइज, GMP और अन्य डीटेलहोर्मुज छोड़ अब इस रास्ते से तेल भेज रहा सऊदी अरब, क्या है पूरी रणनीति?चीन की अर्थव्यवस्था पर संकट के संकेत? सरकार ने तुरंत बदली स्ट्रैटेजीMP Farmer Protest: मप्र सरकार ने आंशिक रूप से मानी मांगें, किसानों का प्रदर्शन खत्म

बाजार हलचल

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:05 AM IST

चांदी के लिए एक्सचेंज ट्रेडेड फंड की मांग
चांदी की कीमतों में काफी तेजी के बीच बाजार के प्रतिभागियों की तरफ से बाजार नियामक सेबी से इस धातु में एक्सचेंज ट्रेडेड फंड की अनुमति मांगी जा रही है। इस साल अब तक चांदी की कीमतें देसी बाजार में 40 फीसदी से ज्यादा चढ़ी है और कीमत बढ़ोतरी के मामले में उसने सोने को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें 32 फीसदी की उछाल आई है। भारत में गोल्ड ईटीएफ की पेशकश मुख्य रूप से म्युचुअल फंड करते हैं। हाल के महीनों में निवेश के इस जरिये में काफी ज्यादा निवेश देखा गया है। मौजूदा नियामकीय प्रावधान म्युचुअल फंडों को वैसी योजनाएं पेश करने की अनुमति देते हैं जिनका गोल्ड ईटीएफ के जरिये फिजिकल गोल्ड में निवेश हो। समी मोडक

एमएफ योजनाओं को आगे बढ़ा रहीं बैंक की शाखाएं
सावधि जमाओं पर ब्याज दरें निचले स्तर पर हैं, लिहाजा बैंकों ने विकल्प के तौर पर खुद की म्युचुअल फंड इकाइयों की योजनाएं आगे बढ़ानी शुरू कर दी है। एक सलाहकार ने कहा, बैंकों की कुछ निश्चित शाखाएं खास तौर से अवकाश ले चुके निवेशकों को उच्च प्रतिफल या रिटर्न की बात कहकर म्युचुअल फंड की योजनाओं में निवेश पर विचार करने को कह रहे हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की कुछ शाखाओं ने अपने ग्राहकोंं को न्यू फंड ऑफरिंग यानी एनएफओ में निवेश पर विचार करने को कह रहे हैं, जो उनकी म्युचुअल फंड इकाइयों ने पेश किया है। मौजूदा समय में जब कर्ज की रफ्तार कमजोर है तो थर्ड पार्टी की योजनाओं की बिक्री से मिलने वाली शुल्य आय से बैंकों को सहारा मिल रहा है। जश कृपलानी

खुली पेशकश में संशोधन की संभावना से तेजी?
पिछले हफ्ते एबीबी पावर प्रॉडक्ट्स ऐंड सिस्टम्स का शेयर 16 फीसदी तक चढ़ गया। इस तेजी की वजह उस कयास को बताया जा रहा है कि कंपनी के प्रवर्तक खुली पेशकश की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकते हैं। एबीबी पावर की खुली पेशकश की कीमतें विवाद का मसला बन गई है और कुछ लोग कंपनी के प्रवर्तकों को कीमत में इजाफा करने को कह रहे हैं। एक विश्लेषक ने कहा, इस शेयर में काफी तेजी से इस आशावाद को बल मिला है कि खुली पेशकश की कीमतें बढ़ाई जाएंगी। हालांकि यह तेजी बिजली उत्पादक कंपनियों के शेयरों में दिलचस्पी के कारण हो सकती है। इस क्षेत्र की अन्य कंपनियों मसलन बीएचईएल, एनटीपीसी और पावर ग्रिड के शेयरों में भी इस महीने काफी तेजी देखी गई है। समी मोडक

Advertisement
First Published - August 23, 2020 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement