facebookmetapixel
दिसंबर में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 4 महीने की ऊंचाई पर, महंगाई भी बढ़ीBudget 2026: बीमा उद्योग ने कर लाभ और प्रीमियम सीमा बढ़ाने की मांग की, सुरक्षा और स्वास्थ्य पॉलिसियों पर फोकसभारत में बागवानी फसलें अनाज को पछाड़ रही, फल व सब्जियों की खेती में तेजीअमेरिकी सीनेटर ने व्यापार वार्ता में तेजी लाने का आह्वान किया और दाल आयात पर जोर दियाभारत है निवेश के लिए अमेरिका के बाद सबसे पसंदीदा ठिकाना, विदेशी और घरेलू CEO आर्थिक वृद्धि में आशावादीफिक्की का तिमाही विनिर्माण सूचकांक उच्चतम स्तर पर, 91% फर्मों ने उत्पादन वृद्धि या स्थिरता की उम्मीद जताईसेंट्रल रजिस्ट्री पर केंद्र को मिलेगा नियंत्रण! सरफेसी ऐक्ट 2002 में संशोधनों पर विचार कर रही सरकारभारत में निवेश का भरोसा बढ़ा, महाराष्ट्र और आंध्र में बड़ी कंपनियों ने किए करोड़ों के समझौतेभारत-ईयू अगले सप्ताह ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा के करीब: उर्सुलाराजमार्ग भूमि मुआवजे में कमियां, NH अधिनियम ढांचे पर फिर से विचार करे केंद्र सरकार

Trade deficit: जुलाई में व्यापार घाटा बढ़कर 20.67 अरब डॉलर पर पहुंचा

जुलाई में आयात पिछले साल के 63.8 अरब डॉलर से 17 फीसदी कम होकर 52.92 अरब डॉलर रह गया।

Last Updated- August 14, 2023 | 3:42 PM IST
Export

Trade deficit: भारत का व्यापार घाटा जुलाई में बढ़कर 20.67 अरब डॉलर हो गया, जबकि जून में यह 20.13 अरब डॉलर था। व्यापार घाटा आयात और निर्यात के बीच के अंतर को दर्शता है। सालाना आधार पर व्यापार घाटे में कमी आई है। पिछले साल जुलाई में व्यापार घाटा 25.7 अरब डॉलर था।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में आयात पिछले साल के 63.8 अरब डॉलर से 17 फीसदी कम होकर 52.92 अरब डॉलर रह गया। जुलाई 2022 में निर्यात 38.34 अरब डॉलर से 16 प्रतिशत गिरकर 32.25 अरब डॉलर हो गया।

Also read: WPI Inflation: लगातार चौथे महीने नेगेटिव जोन में रही थोक महंगाई दर, जुलाई में शून्य से 1.36 फीसदी नीचे

जून में मर्चेंडाइज आयात 53.10 अरब डॉलर से कम रहा। जून 2022 में यह 63.77 अरब डॉलर था।

जुलाई में मर्चेंडाइज निर्यात 32.25 अरब डॉलर रहा, जो जून में 32.87 अरब डॉलर था। जून 2022 में यह 38.34 अरब डॉलर था।

अप्रैल-जुलाई के दौरान निर्यात 14.5 फीसदी घटकर 136.22 अरब डॉलर रह गया। इस अवधि में आयात भी 13.79 प्रतिशत घटकर 213.2 अरब डॉलर रह गया।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियां अभी भी बनी हुई हैं। कई देशों के निर्यात और आयात में गिरावट देखने को मिल रही है

First Published - August 14, 2023 | 3:34 PM IST

संबंधित पोस्ट