facebookmetapixel
Advertisement
हो गया ऐलान! 160 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देगी फार्मा कंपनी, जान लें रिकॉर्ड डेटप्रधानमंत्री ने अमेरिका को सौंपा भारत का भविष्य: राहुल गांधीपूंजी निवेश से प्रगति की राह, 2047 लक्ष्य की ओर सरकार का कदमनिफ्टी भले रुका, लेकिन इन 3 शेयरों में आज दिख रहा 5 से 8% तक का अपसाइड!AI की वैश्विक दौड़ में भारत की दावेदारी, दिल्ली बनेगी रणनीति का केंद्रइन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश में बड़ा कदम, केंद्र ला सकता है पहला मल्टी-सेक्टर ट्रस्टHDFC बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी, ICICI ग्रुप को मिली अहम मंजूरीStock Market Today: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआत?Stocks To Watch Today: Lenskart से Federal Bank तक कई दिग्गज स्टॉक्स पर आज रहेगी नजर; चेक करें लिस्टअब नहीं चलेगा जबरन बीमा-MF बेचने का खेल, RBI ने कसा शिकंजा

Tenneco Clean Air IPO: तगड़े GMP वाले आईपीओ का अलॉटमेंट आज हो सकता है फाइनल, फटाफट चेक करें ऑनलाइन स्टेटस

Advertisement

Tenneco Clean Air IPO: इश्यू अप्लाई करने के लिए 12 नवंबर को खुला था और 14 नवंबर को बंद हो गया था। बोली लगाने के आखिरी दिन यह आईपीओ 59 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Last Updated- November 17, 2025 | 9:44 AM IST
Shadowfax Technologies IPO Allotment

Tenneco Clean Air IPO Allotment Today: गाड़ियों के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी टेनेको क्लीन एयर (Tenneco Clean Air) के 3600 करोड़ रुपये के आईपीओ का अलॉटमेंट सोमवार (17 नवंबर) को फाइनल हो सकता है। इश्यू अप्लाई करने के लिए 12 नवंबर को खुला था और 14 नवंबर को बंद हो गया था। बोली लगाने के आखिरी दिन यह आईपीओ 59 गुना सब्सक्राइब हुआ। सब्सक्रिप्शन का प्रोसेस पूरा होने के बाद अब निवेशक अलॉटमेंट का इन्तजार कर रहे हैं। अलॉटमेंट 17 नवंबर को फाइनल होने की संभावना है।

Tenneco Clean Air IPO चेक करने का प्रॉसेस

1. Tenneco Clean Air IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Tenneco Clean Air IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

रजिस्ट्रार वेबसाइट पर चेक करने का तरीका

टेनेको क्लीन एयर आईपीओ (Tenneco Clean Air IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर भी चेक कर सकते हैं।

Groww IPO GMP

टेनेको क्लीन एयर (Tenneco Clean Air IPO) को लेकर ग्रे मार्केट में उत्साह देखने को मिल रहा। कंपनी के नॉन-लिस्टेड शेयर सोमवार को ग्रे मार्केट में 519 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। यह आईपीओ प्राइस बैंड एक अपर एन्ड 397 रुपये से 122 रुपये या 30.73 फीसदी ज्यादा है। अगर लिस्टिंग पर यही रुझान रहते हैं तो निवेशकों हर लॉट पर 4514 रुपये का मुनाफा हो सकता है।

Advertisement
First Published - November 17, 2025 | 9:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement