facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

HDFC बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी, ICICI ग्रुप को मिली अहम मंजूरी

Advertisement

5% से नीचे गया हिस्सा तो फिर लेनी होगी इजाजत, जानिए RBI की शर्तें और पूरा मामला

Last Updated- February 12, 2026 | 8:25 AM IST
ICICI AMC HDFC Bank Stake Buy

ICICI AMC HDFC Bank Stake Buy: देश के बैंकिंग सेक्टर में एक अहम हलचल देखने को मिली है। भारतीय रिजर्व बैंक ने ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी और ICICI ग्रुप की अन्य कंपनियों को HDFC बैंक में अपनी हिस्सेदारी 9.95 प्रतिशत तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले की जानकारी HDFC बैंक ने बुधवार देर रात शेयर बाजार को दी।

6 फरवरी तक ICICI ग्रुप की कंपनियों के पास HDFC बैंक में कुल 4.07 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। अब RBI की मंजूरी के बाद समूह के पास अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। HDFC बैंक बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश का सबसे बड़ा बैंक है और इसकी वैल्यू करीब 157 अरब डॉलर बताई जाती है। ऐसे में ICICI ग्रुप का यह कदम रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

RBI की मंजूरी एक साल के लिए मान्य, 9.95 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी नहीं

RBI ने यह अनुमति एक साल की अवधि के लिए दी है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि ICICI समूह की कुल हिस्सेदारी किसी भी समय 9.95 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। समूह को इस सीमा का हर हाल में पालन करना होगा।

5 प्रतिशत से नीचे गई हिस्सेदारी तो लेनी होगी नई अनुमति

अगर किसी वजह से ICICI समूह की हिस्सेदारी 5 प्रतिशत से नीचे चली जाती है, तो दोबारा 5 प्रतिशत या उससे अधिक हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए उसे RBI से नई मंजूरी लेनी होगी। यानी हिस्सेदारी बढ़ाने और बनाए रखने दोनों पर नियामकीय नजर बनी रहेगी। अब बाजार की निगाह इस पर टिकी है कि आने वाले महीनों में ICICI ग्रुप किस गति से अपनी हिस्सेदारी बढ़ाता है और इसका HDFC बैंक के शेयर पर क्या असर देखने को मिलता है। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - February 12, 2026 | 8:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement