facebookmetapixel
Advertisement
Valentine Day Pick: ₹1640 पर खरीदारी का मौका, ₹1890 तक जाएगा Tech Mahindra? ब्रोकरेज ने जताया भरोसाHUL Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 2 गुना से ज्यादा बढ़ा, नेट सेल्स बढ़कर ₹16,441 करोड़ITR फाइल करने के बाद भी नहीं मिला रिफंड? जानिए एक्सपर्ट के अनुसार देरी की 6 मुख्य वजहेंBharat Bandh Today: आज क्या रहेगा बंद, क्या सेवाएं रहेंगी चालू? जानिए पूरी जानकारीGold-Silver Price Today: वैलेंटाइन डे से पहले सोने-चांदी के दामों में गिरावट, चेक करें आज के रेटक्या सोना-चांदी में फिर से जोरदार तेजी आएगी? Emkay Wealth की रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचलहो गया ऐलान! 160 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देगी फार्मा कंपनी, जान लें रिकॉर्ड डेटप्रधानमंत्री ने अमेरिका को सौंपा भारत का भविष्य: राहुल गांधीपूंजी निवेश से प्रगति की राह, 2047 लक्ष्य की ओर सरकार का कदमनिफ्टी भले रुका, लेकिन इन 3 शेयरों में आज दिख रहा 5 से 8% तक का अपसाइड!

निफ्टी भले रुका, लेकिन इन 3 शेयरों में आज दिख रहा 5 से 8% तक का अपसाइड!

Advertisement

निफ्टी 25,953 पर बंद, अजीत मिश्रा की सलाह, ग्लेनमार्क, निप्पॉन लाइफ और TVS Motor में दिख रहा अपसाइड

Last Updated- February 12, 2026 | 8:57 AM IST
Nifty outlook today

Nifty Outlook: लगातार कई सत्रों की मजबूती के बाद बुधवार को शेयर बाजार ने थोड़ा आराम किया। दिन की शुरुआत हल्की बढ़त से हुई, लेकिन निफ्टी पूरे सत्र में सीमित दायरे में ही घूमता रहा। आखिर में निफ्टी 25,953.85 पर लगभग सपाट बंद हुआ। बाजार में न तो बड़ी गिरावट आई और न ही तेज उछाल देखने को मिला।

यह ठहराव ऐसे समय पर आया है जब बाजार हाल के दिनों में अच्छी तेजी दिखा चुका है। ऐसे में विशेषज्ञ इसे सामान्य कंसोलिडेशन यानी संतुलन की प्रक्रिया मान रहे हैं।

किन सेक्टरों ने संभाला बाजार

बुधवार को ऑटो, फार्मा और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इन शेयरों ने बाजार को सहारा दिया। दूसरी तरफ आईटी, एनर्जी और FMCG कंपनियों के शेयरों में कमजोरी रही। खासकर आईटी सेक्टर में दबाव बना हुआ है, क्योंकि वैश्विक संकेत मजबूत नहीं हैं।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी ज्यादा हलचल नहीं रही। ये सूचकांक भी लगभग सपाट बंद हुए। इससे साफ है कि फिलहाल बाजार में व्यापक तेजी नहीं है, बल्कि निवेशक चुनिंदा शेयरों में ही पैसा लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Stock Market Today: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआत?

Nifty Outlook: बाजार का मूड कैसा है

निवेशकों का रुख फिलहाल सतर्क लेकिन भरोसे वाला है। कुछ कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों से बाजार को सहारा मिला है। हालांकि विदेशी बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों ने जोश को सीमित रखा। विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और रुपये में उतार-चढ़ाव का भी असर ट्रेडिंग पर पड़ा।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च अजीत मिश्रा का कहना है कि हाल की तेजी के बाद बाजार का थोड़ा रुकना स्वाभाविक है। उनके अनुसार आने वाले कुछ सत्रों में भी निफ्टी इसी तरह सीमित दायरे में रह सकता है। लेकिन कुल मिलाकर ट्रेंड अभी मजबूत है।

वे सलाह देते हैं कि निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है। इस समय मजबूत कंपनियों के शेयरों पर ध्यान देना चाहिए। आईटी सेक्टर में फिलहाल दबाव है, इसलिए वहां सोच-समझकर निवेश करें। मिडकैप शेयरों में अभी भी अच्छे मौके नजर आ रहे हैं, जबकि स्मॉलकैप में केवल चुनिंदा और मजबूत कंपनियों को ही प्राथमिकता देनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Stocks To Watch Today: Lenskart से Federal Bank तक कई दिग्गज स्टॉक्स पर आज रहेगी नजर; चेक करें लिस्ट

Stocks to Buy today: आज किन शेयरों में खरीदारी की सलाह

अजीत मिश्रा ने तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है।

ग्लेनमार्क फार्मा का शेयर करीब 2,015 रुपये पर है। उन्होंने इसका टारगेट 2,150 रुपये रखा है और 1,940 रुपये का स्टॉप लॉस सुझाया है। उनका मानना है कि शेयर मजबूत सपोर्ट के ऊपर बना हुआ है और इसमें आगे तेजी की संभावना है।

निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट करीब 950 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसका टारगेट 1,020 रुपये और स्टॉप लॉस 912 रुपये रखा गया है। हाल की गिरावट के बाद शेयर में दोबारा मजबूती के संकेत मिले हैं।

टीवीएस मोटर करीब 3,865 रुपये के स्तर पर है। इसका टारगेट 4,130 रुपये और स्टॉप लॉस 3,720 रुपये बताया गया है। शेयर लगातार ऊंचे स्तर बना रहा है, जिससे आगे भी तेजी की उम्मीद जताई जा रही है।

(डिस्क्लेमर: यह लेख रेलिगेयर ब्रोकिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च अजीत मिश्रा की राय पर आधारित है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।)

Advertisement
First Published - February 12, 2026 | 8:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement