facebookmetapixel
Advertisement
US में भारतीय टेक्सटाइल को मिल सकता है जीरो-ड्यूटी एक्सेस, बांग्लादेश पर बढ़त की तैयारी!Valentine Day Pick: ₹1640 पर खरीदारी का मौका, ₹1890 तक जाएगा Tech Mahindra? ब्रोकरेज ने जताया भरोसाHUL Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 2 गुना से ज्यादा बढ़ा, नेट सेल्स बढ़कर ₹16,441 करोड़ITR फाइल करने के बाद भी नहीं मिला रिफंड? जानिए एक्सपर्ट के अनुसार देरी की 6 मुख्य वजहेंBharat Bandh Today: आज क्या रहेगा बंद, क्या सेवाएं रहेंगी चालू? जानिए पूरी जानकारीGold-Silver Price Today: वैलेंटाइन डे से पहले सोने-चांदी के दामों में गिरावट, चेक करें आज के रेटक्या सोना-चांदी में फिर से जोरदार तेजी आएगी? Emkay Wealth की रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचलहो गया ऐलान! 160 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देगी फार्मा कंपनी, जान लें रिकॉर्ड डेटप्रधानमंत्री ने अमेरिका को सौंपा भारत का भविष्य: राहुल गांधीपूंजी निवेश से प्रगति की राह, 2047 लक्ष्य की ओर सरकार का कदम

Valentine Day Pick: ₹1640 पर खरीदारी का मौका, ₹1890 तक जाएगा Tech Mahindra? ब्रोकरेज ने जताया भरोसा

Advertisement

वीकली चार्ट पर Tech Mahindra को लेकर मजबूत ट्रेंड, 1610 पर सपोर्ट और 1890 तक जाने की संभावना

Last Updated- February 12, 2026 | 11:53 AM IST
Tech Mahindra share

टेक महिंद्रा के शेयर में इस समय खास हलचल देखने को मिल रही है। करीब 1640 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा यह स्टॉक टेक्निकल चार्ट पर मजबूती दिखा रहा है। ब्रोकरेज फर्म Choice Broking का मानना है कि मौजूदा स्ट्रक्चर को देखते हुए इसमें आगे भी तेजी की गुंजाइश बनी हुई है। बाजार में चर्चा है कि Valentine Day 2026 तक यह शेयर निवेशकों को सरप्राइज दे सकता है।

वीकली चार्ट पर साफ दिख रही लंबी तेजी

Choice Broking के मुताबिक टेक महिंद्रा वीकली चार्ट पर लगातार हायर हाई और हायर लो बना रहा है, जो मजबूत अपट्रेंड का संकेत है। शेयर अपने 20, 50, 100 और 200 वीक ईएमए के ऊपर बना हुआ है। यह दर्शाता है कि स्टॉक में शॉर्ट टर्म ही नहीं बल्कि लॉन्ग टर्म मोमेंटम भी मजबूत है। जब कोई शेयर सभी बड़े मूविंग एवरेज के ऊपर रहता है तो उसे स्ट्रॉन्ग ट्रेंड का संकेत माना जाता है।

गिरावट नहीं, मौका है यह करेक्शन

हाल की हल्की गिरावट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। एक्सपर्ट इसे हेल्दी करेक्शन मान रहे हैं। तेजी के दौरान इस तरह की गिरावट अक्सर नए निवेशकों को एंट्री का मौका देती है। जब तक बड़ा सपोर्ट नहीं टूटता, तब तक ट्रेंड पॉजिटिव माना जाता है।

1610 पर नजर, 1525 के नीचे सावधानी

Choice Broking के अनुसार 1610 रुपये के आसपास मजबूत सपोर्ट मौजूद है। इस स्तर के पास खरीदारी देखने को मिल सकती है। उन्होंने 1640 रुपये पर खरीदारी की सलाह दी है और अगर शेयर गिरकर 1610 रुपये के आसपास आए तो वहां और खरीदने की रणनीति बताई है। हालांकि अगर शेयर 1525 रुपये के नीचे चला जाता है तो तेजी की धार कमजोर पड़ सकती है और सतर्क रहना जरूरी होगा।

आरएसआई भी दे रहा है साथ

वीकली आरएसआई करीब 56.45 पर है, जो 50 के ऊपर बना हुआ है। यह संकेत देता है कि स्टॉक में अभी भी मजबूती है और खरीदारी की ताकत खत्म नहीं हुई है। ओवरबॉट स्थिति नहीं होने से ऊपर की ओर और गुंजाइश बनती दिख रही है।

1810 से 1890 तक का टारगेट

Choice Broking का कहना है कि मौजूदा टेक्निकल सेटअप को देखते हुए टेक महिंद्रा 1810 से 1890 रुपये तक का टारगेट दिखा सकता है। मौजूदा स्तर से यह अच्छा अपसाइड माना जा रहा है। हालांकि बाजार की चाल और ग्लोबल संकेतों पर भी नजर रखना जरूरी होगा। फिलहाल चार्ट की कहानी तेजी के पक्ष में दिखाई दे रही है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।

Advertisement
First Published - February 12, 2026 | 11:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement