facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

McLeod Russel का ऋण समाधान तेज, NARCL से बातचीत जारी

Advertisement

एनएआरसीएल के साथ चर्चा और विचार-विमर्श के बाद योजना को संशोधित किया गया है और नवीनतम प्रस्तुति पिछली 17 जून को पेश की गई थी।

Last Updated- November 18, 2025 | 7:51 AM IST
McLeod Russel
Representative Image

ऋण पुनर्गठन के संबंध में एनएआरसीएल के साथ चल रही बातचीत के बीच देश की सबसे बड़ी थोक चाय उत्पादक कंपनी मैकलॉयड रसेल इंडिया ने संशोधित समाधान योजना प्रस्तुत कर दी है। इसके साथ-साथ तकनीकी आर्थिक संभावना (टीईवी) अध्ययन भी चल रहा है। कंपनी ने बचे हुए ऋण के लिए भी अन्य ऋणदाताओं को समानांतर प्रस्ताव दिए हैं।

वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के अपने परिणामों के खुलासे में मैकलॉयड रसेल ने बताया कि उसने कंपनी की उधार के संबंध में समाधान के लिए एनएआरसीएल से संपर्क शुरू कर दिया है। एक समाधान योजना पेश की गई है जिसमें एक निश्चित अवधि में पुनर्भुगतान की राशि, अवधि और संसाधनों का उल्लेख है।

एनएआरसीएल के साथ चर्चा और विचार-विमर्श के बाद योजना को संशोधित किया गया है और नवीनतम प्रस्तुति पिछली 17 जून को पेश की गई थी। कंपनी ने कहा कि एनएआरसीएल द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण और जवाब दिए जा रहे हैं। इस बीच कंपनी के तकनीकी आर्थिक संभावना (टीईवी) अध्ययन के लिए एनएआरसीएल ने सलाहकार नियुक्त किए हैं। मैकलॉयड के सूत्रों के अनुसार यह रिपोर्ट दो से तीन सप्ताह में दी जा सकती है। इस साल मार्च में इंडसइंड बैंक को छोड़कर ज्यादातर ऋणदाताओं ने मैकलॉयड रसेल में अपने ऋण खाते एनएआरसीएल को सौंप दिए थे। मैकलॉयड के सूत्रों ने बताया कि शेष 428 करोड़ रुपये के ऋण के संबंध में समाधान योजनाएं ऋणदाताओं – इंडसइंड बैंक और जेसी फ्लावर्स एआरसी को प्रस्तुत की गई हैं। बैंकों और एआरसी से कंपनी की कुल उधारी लगभग 1,900 करोड़ रुपये है।

सूत्रों ने बताया कि बागान की बिक्री के जरिये इक्विटी जुटाने या पुनर्गठन में प्रवर्तकों का योगदान बढ़ाने के लिए बाहरी निवेशक को लाने पर विचार किया जा रहा है। सूत्र ने कहा, ‘यह सब अंतिम आंकड़ों और योजना पर निर्भर करता है। कोई भी निवेशक पैसा लगाने से पहले यह जानना चाहेगा।’

पिछले कुछ वर्षों से बैंकों के साथ ऋण पुनर्गठन पर बातचीत चल रही है। इस बीच कंपनी को दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत ऋण समाधान के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून पंचाट (एनसीएलटी) में भी पेश किया गया था। अलबत्ता कंपनी ने आईएलऐंडएफएस इन्फ्रास्ट्रक्चर डेट फंड और टेक्नो इलेक्ट्रिक ऐंड इंजीनियरिंग के साथ समझौता करके अपना रास्ता निकाल लिया था।

Advertisement
First Published - November 18, 2025 | 7:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement