facebookmetapixel
Advertisement
Quality Funds में निवेश करें या नहीं? फायदे-नुकसान और सही स्ट्रैटेजी समझेंबंधन लाइफ ने लॉन्च किया नया ULIP ‘आईइन्‍वेस्‍ट अल्टिमा’, पेश किया आकर्षक मिड-कैप फंडभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्टAshok Leyland Q3FY26 Results: मुनाफा 5.19% बढ़कर ₹862.24 करोड़, रेवेन्यू भी बढ़ाUP Budget 2026: योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश, उद्योग और ऊर्जा को मिली बड़ी बढ़त$2 लाख तक का H-1B वीजा शुल्क के बावजूद तकनीकी कंपनियों की हायरिंग जारीFIIs अब किन सेक्टर्स में लगा रहे पैसा? जनवरी में ₹33,336 करोड़ की बिकवाली, डिफेंस शेयरों से दूरी

शेख हसीना को फांसी की सजा के बाद बोला भारत: हम बांग्लादेश के लोगों के हित में खड़े हैं

Advertisement

आज बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल द्वारा शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराधों में दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई गई

Last Updated- November 17, 2025 | 7:01 PM IST
Sheikh Hasina
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना | फाइल फोटो

ढाका के स्पेशल ट्रिब्यूनल ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में मौत की सजा सुना दी है। ये फैसला सोमवार को आया और कुछ ही घंटों बाद भारत की तरफ से पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया आई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने साफ कहा कि भारत ने इस फैसले को नोट कर लिया है। साथ ही ये भी जोड़ा कि पड़ोसी देश होने के नाते भारत बांग्लादेश के लोगों के हितों के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा, चाहे बात शांति की हो, लोकतंत्र की हो, सबको साथ लेकर चलने की हो या स्थिरता की।

Also Read: बांग्लादेश की पूर्व पीएम Sheikh Hasina को मौत की सजा, कोर्ट ने मानवता के ​​खिलाफ अपराध का दोषी माना

सभी पक्षों से करेंगे बात: भारत

मंत्रालय ने ये भी कहा कि आने वाले दिनों में भारत हर उस व्यक्ति या समूह से रचनात्मक तरीके से बातचीत करेगा जो बांग्लादेश में शांति और स्थिरता चाहता है। यानी दिल्ली किसी एक पक्ष को लेकर नहीं बैठी है, बल्कि सभी के साथ मिलकर आगे बढ़ने की बात कर रही है।

बता दें कि शेख हसीना पिछले साल 5 अगस्त को बड़े छात्र-जन आंदोलन के बीच देश छोड़कर भारत आई थीं और तब से दिल्ली के आसपास ही रह रही हैं। अवामी लीग की नेता हसीना अब बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल से दोषी करार दी गई हैं। ट्रिब्यूनल ने उन्हें मानवता के खिलाफ अपराध का जिम्मेदार ठहराया है।

Advertisement
First Published - November 17, 2025 | 6:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement