facebookmetapixel
Advertisement
LIC Share Crash: सरकार ने शुरू किया OFS, 8% टूटे शेयर; खरीदने का मौका या बढ़ेगा जोखिम?Dhoot Transmission IPO: 10 अगस्त से लगा सकेंगे पैसा, जानें क्या है कंपनी की पूरी तैयारीAegeus Technologies IPO: आज खुला ₹23.71 करोड़ का इश्यू , क्या मिलेगा लिस्टिंग गेन? निवेश से पहले जान लें हर जरूरी बातबाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजारRBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजरGold Silver Price Today: हॉर्मुज स्ट्रेट दुबारा खुलने की संभावना से सोना ₹644 तेज, चांदी ₹1,397 चढ़ीट्रंप के टैरिफ के खिलाफ 25 राज्य अदालत पहुंचे, सेक्शन 301 पर क्यों बढ़ा विवाद?Pricol क्यों कर रही है डीमर्जर? कंपनी ने बताया आगे का बड़ा प्लान8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमा

अब UPI से सीधे बैंक खाते में आएगा PF का पैसा! टेस्टिंग हुई शुरू, जानें कब से उठा सकेंगे सुविधा का लाभ

Advertisement

EPFO, PF निकासी को आसान बनाने के लिए UPI आधारित बनाने जा रहा है जिससे करोड़ों सब्सक्राइबर्स को बिना किसी कागजी कार्रवाई के तुरंत पैसा मुहैया कराया जाएगा

Last Updated- February 10, 2026 | 8:38 PM IST
EPFO
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो अपने PF (Provident Fund) के पैसे निकालने की जद्दोजहद से अच्छी तरह वाकिफ होंगे। कभी कागजी कार्रवाई, कभी दफ्तरों के चक्कर और कभी हफ्तों का लंबा इंतजार। लेकिन अब यह सब बीते दिनों की बात होने वाली है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सिस्टम में एक क्रांतिकारी बदलाव करने जा रहा है। अप्रैल 2026 तक EPFO एक ऐसा मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसके जरिए आप अपने PF का पैसा चुटकियों में सीधे अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे, वो भी UPI के जरिए।

यह बड़ा बदलाव EPFO के ‘EPFO 3.0’ अपग्रेड का हिस्सा है। इसका सीधा मकसद PF निकासी की प्रक्रिया को उतना ही आसान बनाना है, जितना आसान किसी बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल करना होता है।

UPI से कैसे निकलेगा पैसा और क्या होंगी शर्तें?

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस नए सिस्टम के आने के बाद आपको पारंपरिक तरीके से विड्रॉल क्लेम फॉर्म भरने और उसके प्रोसेस होने का इंतजार नहीं करना होगा। आप अपने UPI पिन का इस्तेमाल करके सीधे बैंक अकाउंट में पैसे मंगवा सकेंगे। हालांकि, इसमें सिक्योरिटी और बचत को ध्यान में रखते हुए कुछ नियम भी तय किए जा सकते हैं।

Also Read: EPFO के ₹31 लाख करोड़ के फंड का बदलेगा रखवाला, 15 साल बाद नए संरक्षक की नियुक्ति की तैयारी

शुरुआती जानकारी में यह बात सामने आई है कि UPI के जरिए एक बार में करीब 25,000 रुपये तक PF निकाला जा सकता है। ऐप में यह भी साफ दिखेगा कि आपके कुल PF में से कितना पैसा आप निकाल सकते हैं। रिटायरमेंट की बचत सुरक्षित रखने के लिए कुल PF का कम से कम 25% हिस्सा लॉक रहेगा, यानी वह निकाला नहीं जा सकेगा। अभी इस पूरी व्यवस्था को 100 डमी अकाउंट्स पर टेस्ट किया जा रहा है, ताकि किसी भी तकनीकी दिक्कत को पहले ही ठीक किया जा सके और लेन-देन पूरी तरह सुरक्षित रहे।

आम आदमी के लिए क्यों खास है यह बदलाव?

EPFO के इस कदम से करोड़ों सब्सक्राइबर्स की जिंदगी आसान होने वाली है। इसके मुख्य रूप से तीन बड़े फायदे नजर आते हैं:

  • तेजी: आज के समय में ऑटो-सेटलमेंट के बावजूद PF का पैसा आने में कम से कम तीन दिन लग जाते हैं। UPI आने के बाद यह काम पलक झपकते ही हो जाएगा।
  • कागजी झंझट से मुक्ति: अब आपको फॉर्म भरने या दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। पूरा प्रोसेस आपके फोन पर पेपरलेस तरीके से होगा।
  • सिस्टम में सुधार: EPFO हर साल करीब 5 करोड़ क्लेम सेटल करता है। UPI के आने से काम का बोझ कम होगा और सर्विस की क्वालिटी में सुधार आएगा।

पिछले कुछ समय में EPFO ने पहले ही कई सुधार किए हैं, जैसे 5 लाख रुपये तक के दावों का ऑटो-सेटलमेंट और बीमारी, शादी या घर बनाने के लिए एडवांस विड्रॉल की सुविधा। लेकिन UPI का यह नया ऐप PF निकासी के अनुभव को पूरी तरह बदल देगा।

Advertisement
First Published - February 10, 2026 | 8:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement