facebookmetapixel
Advertisement
बिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटकाPM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थितिUpcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्सदिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; असम में बाढ़ से 66 की मौतअमेरिका-ईरान जंग में नया मोड़: 13 दिनों की बमबारी के बाद थमे एयरस्ट्राइक, क्या रुकेगी 5 महीने पुरानी जंग?छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारी

EPFO के ₹31 लाख करोड़ के फंड का बदलेगा रखवाला, 15 साल बाद नए संरक्षक की नियुक्ति की तैयारी

Advertisement

अभी ईपीएफओ का संरक्षक स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक है और यह बतौर एजेंसी ईपीएफओ के 31 लाख करोड़ रुपये के कोष की सुरक्षा करता है। उसकी नियुक्ति नवंबर 2011 में हुई थी

Last Updated- February 09, 2026 | 9:56 PM IST
EPFO
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) नई साझेदार एजेंसियां नियुक्त करने की प्रक्रिया में है। इस मामले के जानकार सूत्रों के मुताबिक रिटायरमेंट फंड प्रबंधक करीब 15 साल के बाद नए संरक्षक को नियुक्त करने की प्रक्रिया में है। अभी ईपीएफओ का संरक्षक स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक है और यह बतौर एजेंसी ईपीएफओ के 31 लाख करोड़ रुपये के कोष की सुरक्षा करता है। उसकी नियुक्ति नवंबर 2011 में हुई थी और नए संरक्षक को नियुक्ति की प्रक्रिया बीते करीब पांच वर्षों से अधर में लटकी हुई है।

सूत्रों के अनुसार 2023 में सिटीबैंक के चयन को रद्द करने के बाद ईपीएफओ की निवेश समिति (आईसी) ने 2024 में यह निर्णय लिया कि नए संरक्षक और नए पोर्टफोलियो प्रबंधकों की नियुक्ति की प्रक्रिया एक साथ नहीं चलाएगी। ईपीएफओ ने अक्टूबर 2025 में एचडीएफसी ऐसेट मैनेजर लिमिटेड और आदित्य बिड़ला सनलाइफ एएमसी लिमिटेड सहित मौजूदा पोर्टफोलियो मैनेजर्स एसबीआई फंड मैनेजमेंट लिमिटेड और यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की नियुक्ति को मंजूरी दी थी।

इसके बाद आईसी ने पात्र कंपनियों से बोलियां आमंत्रित करने के लिए प्रस्ताव के लिए अनुरोध (आरएफपी) या औपचारिक निविदा जारी करने का निर्णय लिया। साथ ही समिति ईपीएफओ की निवेश गतिविधियों का लेखापरीक्षा करने वाले अपने बाह्य समवर्ती लेखापरीक्षक (ईसीए) की नियुक्ति के लिए आरएफपी को अंतिम रूप दे रही है।

वर्तमान ईसीए चोक्सी ऐंड चोक्सी एलएलपी का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त हो गया। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है, जब तक कि उससे पहले किसी नए ईसीए की नियुक्ति न हो जाए।  नियामक अनुपालन और सर्वोत्तम बाजार प्रथाओं के साथ अनुकूलता के लिए आरएफपी के मसौदे की विशेषज्ञ एजेंसी द्वारा जांच की गई।

Advertisement
First Published - February 9, 2026 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement